{"_id":"582f32ff4f1c1b57258fe7e9","slug":"cm-parkash-singh-badal-write-a-letter-to-fm-arun-jetly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम का जेटली को पत्र, बोले- को ऑपरेटिव बैंकों को मिले करेंसी बदलने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का जेटली को पत्र, बोले- को ऑपरेटिव बैंकों को मिले करेंसी बदलने की छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
सीएम का जेटली को पत्र
- फोटो : File Photo
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से कहा है कि को-ऑपरेटिव बैंकों में भी 500 और 1000 के नोट बदलने और जमा कराने की इजाजत दी जाए। जेटली को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने मांग की है कि वह निजी दखल देकर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत परिभाषित बैंक की तर्ज पर जिला सहकारी बैंकों को भी नोटबंदी के फैसले से जुड़ी स्कीमें लागू करने की अनुमति देने के लिए रिजर्व बैंक को निर्देश जारी करें।
मुख्यमंत्री बादल ने पत्र में लिखा है कि जिला सहकारी बैंकों की अधिकतर शाखाएं उन इलाकों में काम कर रही हैं, जहां अन्य निजी या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाएं नहीं हैं। वहां लोगों खासकर किसानों की मुश्किलें सहकारी बैंकों की शाखाएं ही हल करती हैं। बादल ने यह भी लिखा कि कर्ज लौटाने और फिर से कर्ज की स्वीकृति पहले से जारी हिदायतों पर ही आधारित होगी। बादल ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि वे तुरंत दखल देकर रिजर्व बैंक को जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में भी नोट बदलने व जमा कराने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दें।

Trending Videos
बीज खरीदना भी हुआ मुश्किल
arun jetly
- फोटो : ani
रिजर्व बैंक की ओर से बीते 14 नवंबर को जारी सर्कुलर की ओर से अरुण जेटली का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने जिला सहकारी बैंकों को अपने खाता धारकों की पुरानी करेंसी बदलने और जमा कराने की कार्रवाई को रोक दिया है।
बादल ने कहा कि सहकारी बैंकों की ओर से पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाने के कारण किसान अपने कर्ज की किस्तें अदा नहीं कर पा रहे, जिसकी वजह से उन्हें नए कर्ज भी नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अगली फसल के बीज खरीदना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही सहकारी बैंकों का कामकाज भी ठप हो गया है।