फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm parkash singh badal sangat darshan programme at ludhiana

बादल के बड़े बोल, इस्तीफ देने के बाद भी कैप्टन-कांग्रेसी ले रहे हैं पगार

Sat, 10 Dec 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Sat, 10 Dec 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
cm parkash singh badal sangat darshan programme at ludhiana
सीएम प्रकाश सिंह बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। एसवाईएल पर भी बोले और सरबत खालसा पर भी। विधानसभा हलका रायकोट में संगत दर्शन के दूसरे दिन सुधार की दाना मंडी में मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि एसवाईएल नहर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य कांग्रेसी विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफे को राजनीतिक ड्रामा करार है।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि पंजाब को बंजर बनाने की साजिश रचने वाले अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। अपने पास बैठे विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल का हवाला देते हुए बादल ने कहा कि इस्तीफे देने के बाद भी कैप्टन अमरिंदर सिंह और तमाम कांग्रेसी विधायक अपनी पगार ले रहे है। इसके अलावा भी सभी सरकारी सहूलियतों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन


अगर इस्तीफे दिए हैं तो पगार और अन्य सहूलियतें लेना बंद करें। चुनाव से दो महीने पूर्व यह ड्रामा रचने वाली कांग्रेस को कुछ हासिल होने वाला नहीं है। बादल ने कहा कि दिल्ली बैठे गांधी परिवार को जब भी ताकत मिली उन्होंने पंजाब को राजनीतिक और धार्मिक चोट पहुंचाई है। वे खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे लेकिन पानी की एक बूंद भी अब हरियाणा को नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख की लागत से बनाया जाएगा अंबेडकर भवन

cm parkash singh badal sangat darshan programme at ludhiana
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह आठ बजे बादल ने बरमी गांव में नए बने स्वामी ब्रह्मानंद भूरी वाले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन किया। इसके बाद बादल ने साढ़े आठ बजे सुधार की दाना मंडी में पहला संगत दर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बादल ने गांव तुगल में अबोहर ब्रांच नहर पर नए बनने वाले टू-लेन पुल का नींव पत्थर रखा। यह पुल दो करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

इसके अलावा सुधार में अंबेडकर भवन का नींव पत्थर भी रखा, जिसे 50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। गांव हलवारा में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कहा कि नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार गैंगस्टरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोटबंदी के चलते कतार में मर रहे आम लोगों की मौत पर अफसोस जताते हुए बादल ने कहा कि यह समस्या अब जल्द हल हो जाएगी और नोटबंदी के भविष्य में अच्छे परिणाम आएंगे।

सरबत खालसा पर बादल ने कहा कि मान का सरबत खालसा कुछ है ही नहीं। उनके सरबत खालसा की कोई होंद नहीं है। सिमरनजीत सिंह मान पर उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बावजूद जिसने संसद का मुंह नहीं देखा वह पांच बार मुख्यमंत्री बनने वाले इंसान का क्या मुकाबला करेगा। सीएम ने गांव बूंदडी और रायकोट में भी संगत दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रायकोट शहर को पांच करोड़ की ग्रांट भी जारी की। गौर हो कि रायकोट शहर में 15 वार्ड शामिल हैं।

संगत दर्शन के दौरान सीटू के वर्कर्स का प्रदर्शन

cm parkash singh badal sangat darshan programme at ludhiana
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
दाना मंडी सुधार में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन के दौरान सीटू के सैकड़ों वर्करों ने लुधियाना बठिंडा राज्य मार्ग पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। हाथों में पुलिस के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां लिए सीटू कार्यकर्ताओं ने सुधार बाजार में प्रदर्शन किया। 13 साल के स्कूली छात्र को अगवा कर उसके साथ कुकर्म करने वाले जग्गू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह ने लुधियाना बठिंडा राज्य मार्ग पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। हालांकि मुख्यमंत्री का काफिला सामने से गुजरने पर सीटू वर्करों ने सिर्फ तख्तियां दिखाई। इस दौरान हलका रायकोट से अकाली दल के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की सीटू कार्यकर्ताओं से तीखी नोंक झोक भी हुई।

पहले तो अटवाल हाथ जोड़ कर उन्हें जाने की अपील करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के न हिलने पर अटवाल ने कहा कि उनका कार्यक्रम खराब करने वालों को वे कभी नहीं भूलेंगे। इस पर संतोख गिल ने कहा कि धमकियां उन्हें पीड़ितों के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटा सकती।

हलवारा में भी दलित परिवारों ने किया हंगामा

cm parkash singh badal sangat darshan programme at ludhiana
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
हलवारा में भी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन के दौरान दलित परिवारों ने हंगामा किया। जगजीत सिंह, बेअंत सिंह, हरदीप सिंह ने कहा कि पिछले चार साल से पीने वाले पानी की टंकी बंद पड़ी है। छप्पड़ का गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है। हंगामा कर रहे लोगों ने सरेआम पंचायत और सरपंच के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की और ग्रांटों में हेराफेरी के आरोप लगाए।

हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने इन लोगों को बादल के मंच के पास नहीं आने दिया। सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बायकाट का एलान कर दिया। संगत दर्शन के दूसरे और अंतिम दिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सुधार, हलवारा, बडूंदी और रायकोट में ग्रांटों की झड़ी लगा दी।

सुधार की दाना मंडी में उन्होंने गांव सुधार पत्ती गिल को 40 लाख, पत्ती धालीवाल को 30 लाख, तूगल को 15 लाख, न्यू आबादी अकालगढ़ को 17 लाख, अकालगढ़ को 20 लाख, हिस्सोवाल को 16 लाख, घुमाण को 12 लाख, बुढेल को 15 लाख के चेक दिए। हलवारा गांव में संगत दर्शन के दौरान हलवारा को 44 लाख, एतिआणा को 10 लाख, टूसे गांव को 15 लाख, एतोवाल को 30 लाख, अब्बुवाल को 27 लाख, राजोआणा कलां को 30 लाख और राजोआणा खुर्द को 10 लाख रुपए दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed