{"_id":"4aa6bc2c982b2688a744835266fe2436","slug":"cm-parkash-singh-badal-criticized-aap-and-congress-leaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैप्टन महत्वाकांक्षी और डरपोक नेता, आप नेता अनुभवहीन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कैप्टन महत्वाकांक्षी और डरपोक नेता, आप नेता अनुभवहीन'
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरिंदर सिंह महत्वाकांक्षी और डरपोक नेता हैं और आम आदमी पार्टी के नेता अनुभवहीन हैं। यह कहना है पंजाब सीएम बादल का। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कामेडियन हैं। प्रदेश के लोगों की समस्याओं का इस पार्टी के नेताओं को कुछ भी पता नहीं। वहीं कैप्टन डरपोक नेता हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवांशहर में नहरों को पक्का करने के लिए शुरू हुए 320 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट और 20 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय का नींव पत्थर रखने के बाद रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को गाय का बछड़ा करार देते हुए कहा कि कैप्टन दहाड़ते भी बहुत हैं और डर भी जल्द ही जाते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने हमेशा ही सिखों पर अत्याचार किया तथा कैप्टन एक महत्वाकांक्षी नेता हैं। कैप्टन जितना दहाड़ते हैं, उससे कहीं ज्यादा डरपोक हैं। कांग्रेस ने हरमंदिर साहिब पर हमला किया है और कभी भी सिखों की रक्षा के लिए आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की रक्षा के लिए अगर किसी ने आवाज उठाई, तो वह सिर्फ अकाली दल ही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिस्त दोआब नहर के पक्का किए जाने के बाद 2 लाख हेक्टेयर में सिंचाई आसान हो जाएगी। पहले मात्र 35 हजार हेक्टेयर में नहरों से सिंचाई होती थी। सरकार की ओर से नवांशहर के सरकारी अस्पताल को माडल के तौर पर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकाली सरकार के कार्यकाल में विकास सभी प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। इससे पहले सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, विधायक चौधरी नंद लाल, मार्कफेड के चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, विधायक महिंदर कौर जोश ने भी विचार व्यक्त किए।