फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Parkash Singh Badal about Akali Dal Protest on Border

बीएसएफ के खिलाफ धरने पर ऐसे बदले बड़े बादल

Wed, 31 Dec 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Dec 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
CM Parkash Singh Badal about Akali Dal Protest on Border

शिरोमणि अकाली दल ने आगामी 5 जनवरी को दिए जाने वाले धरने पर मंगलवार को अपना स्टैंड बदल दिया। पार्टी के संरक्षक और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि धरना केंद्र या बीएसएफ के खिलाफ नहीं, बल्कि नशों के विरुद्ध सुरक्षा बलों को और जागृत करने के लिए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बादल पार्टी मुख्यालय में दल के नेताओं को संबोधित कर रहे थे। बादल ने कहा कि वह धरने में नहीं जाएंगे, लेकिन उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल शिअद अध्यक्ष होने के नाते धरने की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि दल के मंत्री भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे लेकिन निजी तौर पर। इस कार्य में वे अपनी सरकारी कारों का उपयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अधिक से अधिक सतर्कता और ड्रग्स के प्रति जागरूकता लाने के तीन अंतरराष्ट्रीय चेक प्वाइंट पर धरने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई केंद्र, राज्य सरकारों और देश के लोगों की एक साझा जिम्मेदारी है। हालांकि, कई बार हमें खुद अपनी ही पुलिस (बीएसएफ) को भी जागृत करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर सुरक्षा के लिए अपनाई जाएं नई तकनीकें

CM Parkash Singh Badal about Akali Dal Protest on Border

बादल ने कहा कि पाकिस्तान से लगती सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ पार कर आने वाली ड्रग्स को रोकने के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ाते हुए नई तकनीकों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के बावजूद पंजाब को ही बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ इस मुहिम में सभी को शामिल होना चाहिए, तभी नशा मुक्त भारत का निर्माण होगा।

चार के बजाय अब तीन जगह धरने

बैठक में 14 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पार्टी प्रवक्ता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि धरने अटारी अमृतसर, हुसैनीवाला फिरोजपुर और सदकी फाजिल्का चेक प्वाइंट पर होंगे।

गुरदासपुर के प्रस्तावित धरने को रद करते हुए इसका अटारी के साथ विलय कर दिया गया है। अटारी वाले धरने की अगुवाई पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल करेंगे।

ढींढसा ने मंत्रियों के धरने पर जाने पर जताया ऐतराज

CM Parkash Singh Badal about Akali Dal Protest on Border

पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं जैसे मंत्रियों आदि को इन धरने में नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने धरना कार्यक्रम को जल्दबाजी में लिया गया फैसला भी बताया, लेकिन इसे अपनी निजी राय बताते हुए, पार्टी के निर्णय पर सहमति भी जताई।

ड्रग्स सप्लाई रोकना राज्य का काम : गणपति
शिअद के धरने से संबंधित विवाद के बीच केंद्र ने साफ कहा है कि ड्रग्स की सप्लाई रोकना राज्य सरकार का काम है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एमएएस गणपति के अनुसार, बीएसएफ तो मात्र सीमा पर निगरानी करती है। दोनों एजेंसियों को मिलकर काम करना चाहिए। राजनीतिक कारणों से प्रोफेशनल अर्द्धसैनिक बल पर सवाल खड़ा करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed