{"_id":"599da4e54f1c1be77c8b46f1","slug":"cm-manohar-lal-writes-a-letter-to-home-minister-rajnath-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर ने राजनाथ को लिखा पत्र, हरियाणा में चाहिए और कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर ने राजनाथ को लिखा पत्र, हरियाणा में चाहिए और कंपनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर ने राजनाथ को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में डेरामुखी की पेशी प्रकरण को लेकर बने हालातों के मद्देनजर सरकार सुरक्षा को लेकर खासी चिंतित है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में डेरा समर्थकों की गतिविधियाें को देखते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर उनसे तुरंत प्रभाव से पैरा मिलिट्री फोर्स की और कंपनियां दिए जाने की मांग की है।
सीबीआई कोर्ट द्वारा आने वाले फैसले के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलाें में मौजूद डेरे केनामचर्चा घरों में अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी है। पंजाब पुलिस ने तो दावा किया है कि डेरा समर्थक फैसले के दौरान बड़े हंगामे की तैयारी में है, जबकि हरियाणा गृह विभाग ने भी फील्ड से जुटाए इनपुट के आधार पर दावा किया है कि हरियाणा में जिस तरह से डेरा समर्थक आक्रामक मूड से एकजुट हो रहे हैं, इससे बड़े बवाल की आशंका है। इसलिए पंजाब और हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की मांग की है।

डीसी मांग रहे अफसरों के लिए स्पेशल पॉवर
Ram rahim issue
अभी तक स्थिति यह है कि पंजाब ने केंद्र सरकार से 250 कंपनियों की मांग की थी, जिसमें से 75 कंपनियां पंजाब में पहुंच चुकी हैं, जबकि हरियाणा ने 150 कंपनियां मांगी थी, जिसमें से 43 कंपनियां हरियाणा में पहुंच चुकी हैं।
हरियाणा के गृह सचिव रामनिवास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हरियाणा सीएम की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर उनसे मांग की है कि प्रदेश में मौजूदा हालातों को देखते हुए हरियाणा को 107 कंपनियां और उपलब्ध करवाई जाएं। सीएम ने गृहमंत्री को पत्र में यह भी बताया कि हरियाणा में हालात पंजाब से ज्यादा खराब होते दिख रहे हैं, इसलिए जल्द इन कपंनियो को भेजा जाए।
डीसी मांग रहे अफसरों के लिए स्पेशल पॉवर
इस मामले को लेकर हरियाणा के विभिन्न जिलों के डीसी हरियाणा गृह सचिव कार्यालय में पत्र भेजकर अपने जिलों में विभिन्न अफसरों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की स्पेशल पॉवर दिलवाने में जुटे हुए हैं। गृह विभाग भी सभी डीसी की मांग को स्वीकार कर रहा है। गृह सचिव ने बताया कि इससे ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर ही हालात बिगड़ता देख तुरंत कड़ा फैसला ले सकेंगे। उन्होंने साफ कहा कि लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।