फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM manohar lal visit statue of unity in gujarat

सीएम मनोहर लाल ने कहा- युवाओं के लिए प्रेरणा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, हरियाणा भवन की रखी आधरशिला

Sun, 20 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
CM manohar lal visit statue of unity in gujarat
सीएम मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आने वाली पीढ़ी को देश के उज्ज्वल इतिहास की जानकारी तथा प्रेरणा देगी। दुनिया में सबसे ऊंची सरदार पटेल की अनुपम प्रतिमा के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिला में केवडीया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। मनोहर लाल अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन शनिवार को केवडीया पहुंचे। केवडीया स्थित एक भारत-श्रेष्ठ भारत परिसर में हरियाणा भवन की आधारशिला रखने के उपरांत मुख्यमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं मार्ग) मंत्री राव नरबीर सिंह तथा गुजरात आदि कल्याण, वन एवं पर्यटन मंत्री गणपत सिंह वसावा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में वॉल ऑफ यूनिटी, म्यूजियम, प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ लिफ्ट के जरिए व्यूइंग गैलरी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वाधीनता और स्वराज के रूप में आज देश को जो विकसित स्वरूप है उसमें सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हरियाणा भवन की आधारशिला रखने से पूर्व सीएम ने विधिवत भूमि पूजन भी किया। मनोहर लाल ने कहा कि गुजरात सरकार की ओर से हरियाणा को अपना राज्य भवन बनाने के लिए 1500 वर्गमीटर प्लाट एक भारत-श्रेष्ठ भारत परिसर में दिया गया। 


हरियाणा सरकार करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला भवन का निर्माण करेगी। यह भवन पर्यावरण मैत्रीय के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस भवन में 45 कमरे जिनमें एक वीवीआईपी सूट, 4 वीआईपी, 9 डोरमैट्री के अलावा दो कांफ्रेंस हॉल भी निर्मित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed