फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm manohar lal statement on government recruitments in haryana

सीएम मनोहर लाल ने दिया आश्वासन, बोले- अब लटकेंगी नहीं, समयबद्ध होंगी सरकारी भर्तियां

Tue, 12 Nov 2019 09:54 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Nov 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
cm manohar lal statement on government recruitments in haryana
मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में सरकारी भर्तियों को अब समयबद्ध किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही यह निर्धारित कर दिया जाएगा कि संबंधित भर्ती कब तक पूरी होगी। नई गठबंधन सरकार ने प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में भर्तियां यदि समयबद्ध हो जाती हैं, तो न केवल युवाओं को इसका बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में सरकारी भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा लोक सेवा आयोग की माध्यम से की जाती है। विभिन्न विभागों में तृतीय और चर्तुथ श्रेणी की भर्तियां हरियाणा कर्मचारी आयोग करता है। जबकि हरियाणा कैडर की द्वितीय व प्रथम श्रेणी की भर्तियां हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाती है।
विज्ञापन


सभी विभाग अपने स्वीकृत रिक्त पदों की सूची दोनों आयोग को भेज देते हैं और विभागों के इन्हीं प्रस्ताव के बाद आयोग भर्ती प्रक्रिया शुरू करता है।

अदालतों में फंसी हैं आज भी कई भर्तियां

आयोग द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाती है। उसके बाद आयोग भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा का आयोजन करता है और लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न होती है और फिर चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाता है।

मगर कई भर्तियां आज भी ऐसी हैं, जो लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही विवादों में घिर गईं और विभिन्न अभ्यर्थियों ने इन्हें हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में चेलैंज कर रखा है। कई भर्तियां तो ऐसी हैं, जो पिछले कुछ सालों से पेडिंग चलती आ रही हैं। दूसरा, वे भर्तियां जो विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं, उनका केस निपटने के बाद ही वें सिरे चढ़ पाएंगी।

इसके अलावा कई भर्तियां ऐसी भी हैं, जो विभिन्न प्रशासनिक कारणों की वजह से पेंडिंग चल रही हैं। इन्हीं लटकी भर्तियों को लेकर सरकार अब गंभीर हो गई हैं। जिसके चलते इन भर्तियों को अब समयबद्ध करने की तैयारी की जा रही है। ताकि भर्तियां बिना किसी खास वजह से लेट न हों और जल्द सिरे चढ़े।

कुछ प्रशासनिक कारणों से लेट होती हैं भर्तियां

रिक्रूटमेंट केस एक्टिविस्ट श्वेता ढुल बताती हैं कि कई भर्तियां तो ऐसी हैं, जो कुछ प्रशासनिक कारणों से लेट होती हैं। इन भर्तियों को सरकार स्तर पर थोड़ी सी गंभीरता दिखाने मात्र से सिरे चढ़ाया जा सकता है। दूसरा, जो भर्तियां अदालतों में पेंडिंग हैं, उनकी तरफ भी यदि सरकार गंभीरता से ध्यान दें तो उन विवादों को भी जल्द निपटाया जा सकता है।

श्वेता ढुल के अनुसार, इन्हीं मसलों को लेकर वे मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष से भी मिलकर गुहार लगा चुकी हैं। उम्मीद है नई गठबंधन सरकार पेंडिंग चल रही सभी प्रकार की भर्तियों को ईमानदारी और निष्पक्षता से सिरे चढ़ाकर युवाओं को इसका लाभ पहुंचाएगी।

पिछले पांच सालों में मैरिट के आधार पर हरियाणा में की गई 72 हजार सरकारी भर्तियों से प्रदेश में एक नया वातावरण उत्पन्न हुआ है। आज सभी बच्च्चे और युवा पढ़ाई के प्रति गंभीर है। नौकरी के लिए सिफारिशों की तलाश करने की बजाए, परीक्षाओं की तैयारियों में गंभीरता से जुटे हैं। इस प्रक्रिया को अविरल रखते हुए अब हम भर्तियां को समयबद्ध करने जा रहे हैं। भर्तियां लंबी नही लटकेंगी।
- मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed