पराली किसानों की अतिरिक्त आय का साधन, 50 रुपये क्विंटल खरीद रही सरकार: मनोहर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। किसानों को जागरूक करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिससे पराली जलाने के मामलों में गिरावट आई है। हरियाणा पराली के जीरो बर्निंग लक्ष्य को हासिल करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट चित्रों से पराली कम जलाने के प्रमाण मिल रहे हैं। पराली अब किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बन गई है। सरकार 50 रुपये प्रति क्विंटल पराली खरीद रही है। किसान पराली को बिल्कुल न जलाएं व उसे सरकार को बेचें।
बरोदा उपचुनाव पर सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी बड़े नेताओं को हरा सकता है। जींद में भी एक नए कार्यकर्ता ने मात दी थी। सभी कार्यकर्ताओं की चुनाव लड़ने की इच्छा होती है। केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार का नाम तय करेगी।
विजया राजे सिंधिया ने हमेशा जनसेवा के कार्य किए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजमाता विजया राजे सिंधिया का भारतीय राजनीति में एक अहम स्थान रहा है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए हमेशा जनसेवा के कार्य किए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन दिवस समारोह पर 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के के विमोचन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर यह बात कही।
Stubble has become a matter of profit for farmers in Haryana. The state government is purchasing it at a rate of Rs 50 per quintal from the farmers for requirements like to make cardboards or to be used in energy production: Haryana CM Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/G2fJy8Jpzv
— ANI (@ANI) October 12, 2020
मनोहर लाल ने सिंधिया के जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति में महिला के नाते देश में एक आदर्श कायम किया। उनकी राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता ने ही उन्हें राजमाता से लोकमाता बनाया। वे विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति आजीवन अडिग रहीं। उन्होंने यह दिखाया कि जनप्रतिनिधि के लिए सत्ता नहीं जनसेवा सबसे महत्वपूर्ण है।
कोरोना के खिलाफ जनांदोलन की उठाई शपथ
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिर एक बार कोरोना महामारी से लड़ने की प्रतिज्ञा लेकर प्रदेश के लोगों को अपना संदेश दिया। उन्होंने हरियाणा सिविल सचिवालय से प्रतिज्ञा लेकर महामारी से लड़ने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि वे कोविड-19 के बारे में सतर्क रहेंगे। इससे जुड़े खतरे को हमेशा ध्यान में रखेंगे। इस घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने का वे वचन देते हैं।
कोविड से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिये प्रोत्साहित करने का भी वचन लेते हैं। वे सार्वजनिक स्थलों पर विशेषकर सदैव मास्क, फेस कवर पहनेंगे। दूसरों से कम-से-कम दो गज की दूरी बनाकर रखेंगे। वे अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएंगे।
हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे। मुख्य सचिव विजय वर्धन के अलावा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के साथ कोविड-19 से लड़ने की प्रतिज्ञा ली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ जिला लघु सचिवालयों से सभी डीसी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिज्ञा ली। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी यह प्रण लिया।