फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal said HSGPC elections will be conducted in 18 months

Panchkula: श्री नाडा साहिब में सीएम ने टेका माथा, कहा- 18 माह में करवाएंगे HSGPC का चुनाव

Sun, 09 Oct 2022 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 09:47 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि जब श्री नांदेड़ साहिब, श्री पटना साहिब और दिल्ली की अलग से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बन सकती है तो हरियाणा की क्यों नहीं। इससे पहले गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में चल रहे अखंड पाठ का रविवार को भोग डाला गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
CM Manohar Lal said HSGPC elections will be conducted in 18 months
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) का चुनाव 18 महीने में करवाया जाएगा। तब तक एडहॉक कमेटी व्यवस्था देखेगी। चुनाव में समाज जिसे चुनेगा उसे कमेटी की कमान दी जाएगी, इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। 

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री नाडा साहिब में माथा टेकने के बाद कही। इस मौके पर संगत को संबोधित कर उन्होंने कहा कि पंचकूला में एचएसआईआईडीसी का प्लॉट श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा को देने पर विचार चल रहा है। जल्द ही इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से प्रदेश को प्रबंधन की ताकत मिली है। उस ताकत का बखूबी इस्तेमाल कर बिना किसी भेदभाव के समाज हित में काम करेंगे। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूरा सिख समाज एकता और भाईचारे की भावना से एकजुट होकर चलेगा और समाज हित में बेहतरीन कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब आज भी सर्वोच्च प्राधिकरण है लेकिन जो अलग-अलग जगह गुरुद्वारे बने हैं वहां की व्यवस्था के लिए स्थानीय कमेटियां होनी चाहिए। प्रबंधन की व्यवस्था अलग बनाने से पंथ की एकता के बीच कोई बाधा नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जब श्री नांदेड़ साहिब, श्री पटना साहिब और दिल्ली की अलग से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बन सकती है तो हरियाणा की क्यों नहीं। इससे पहले गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में चल रहे अखंड पाठ का रविवार को भोग डाला गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने श्री नाडा साहिब में तीन दिवसीय अखंड पाठ शुरू करवाया था। रविवार को अखंड पाठ का भोग डाला गया। 

इस अवसर पर बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, हरपाल सिंह चीका, जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, जत्थेदार दीदार सिंह नलवी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और राज्य सरकार द्वारा सिख गुरुओं का प्रकाश उत्सव मनाने की पहल की सराहना की। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह, एसडीएम डॉ. ऋचा राठी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकार गगनदीप सिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन व फतेहाबाद के जिला प्रभारी जगदीश चोपड़ा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सिख संगत उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed