फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar lal Launched pradhan mantri shram yogi maan dhan yojna in Haryana

सीएम मनोहर लाल ने शुरू की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, असंगठित कामगारों को होगा लाभ

Wed, 06 Mar 2019 01:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar lal Launched pradhan mantri shram yogi maan dhan yojna in Haryana
सीएम मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से चुनावी मोड पर हैं। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडीटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने पहले से संचालित प्रसूति योजना का लाभ अब दो नहीं बल्कि तीन बेटियों को देने का एलान किया। इसी तरह कन्यादान राशि भी अब तीन बेटियों को देनी की घोषणा की। सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में श्रम योगी मान धन योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल जिलों के इस योजना के तहत सबसे पहले पंजीकरण करने वाले दस कामगारों को पंजीकरण पत्र व 5100-5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने पंजीकरण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पंचकूला जिले के रायपुररानी व यमुनानगर जिले के बुड़िया में कार्यरत वीएलई को भी प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत लाभपात्र की ओर से प्रीमियम के रूप में दी जाने वाली 55 से 200 रुपये प्रतिमाह की राशि जून 2019 से हरियाणा सरकार द्वारा वहन करने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रीमियम की राशि भी भविष्य में राज्य सरकार की ओर से देने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के वस्त्राल से देशभर में आरंभ की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित असंगठित क्षेत्र के कामगारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की लगभग 300 योजनाएं गरीब व्यक्ति के लिए संचालित हैं। 

इन्हें ऑनलाइन एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए अंत्योदय केंद्र व सरल केंद्र तथा ग्रामीण स्तर पर अटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने घोषणा  कि इस प्रकार की सभी योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार एसआईपी अकाउंट खोल रही है, जो ट्रस्ट का कार्य करेगा। 

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री स्वयं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना श्रमिकों को समर्पित कर रहे हैं। श्रम आयुक्त  विजय सिंह दहिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बलहारा, उपाध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा, उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्यामलाल बंसल, भवन एवं श्रम निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के सलाहकार हनुमान गोदारा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed