फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal launch 56 projects Of Three districts In Karnal

तीन जिलों को 1363 करोड़ की सौगात, सीएम बोले- दक्षिण हरियाणा में शुरू होगी हाईकोर्ट की बेंच

Fri, 13 Sep 2019 06:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal launch 56 projects Of Three districts In Karnal
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को करनाल के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम से 1363 करोड़ रुपये की करनाल, पंचकूला और जींद जिले की 56 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें पंचकूला जिले की चार परियोजनाओं पर करीब 705 करोड़ रुपये, करनाल जिले की 47 परियोजनाओं पर 585 करोड़ रुपये और जींद जिले की चार परियोजनाओं पर 73 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को करनाल के डा. मंगलसैन ऑडिटोरियम से पंचकूला और जींद की परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से और करनाल जिले की परियोजनाओं का मौके पर अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 263 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करनाल शुगर मिल के विस्तारीकरण कार्य का भी भूमि पूजन किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले 5 साल में प्रदेश की जनता को सीएम विंडो का लाभ देकर सीधा लाभ पहुंचाया है, पिछले 5 साल में करीब 6 लाख, 24 हजार शिकायतें मिली जिनमें से 5 लाख, 80 हजार का निपटारा किया गया। अब प्रदेश के किसी व्यक्ति को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई हैं कि आम आदमी की दहलीज पर पहुंच रही है, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पंचकूला को दी 705 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला को 705 करोड़ रुपये की सौगात दी है। इनमें 650 करोड़ रुपये की लागत से राजीव-इंदिरा कॉलोनी व खड़ मंगोली की झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए सेक्टर-20 व 28 पंचकूला  में 7500 मकानों का शिलान्यास, 50.37 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 20, 21 एवं 24, 26 को जोड़ने वाली सड़क व घग्गर नदी पर पुल के कार्य का शिलान्यास, 4.42 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-32 में सामुदायिक भवन के निर्माण का शिलान्यास, 25 लाख रुपये की लागत से माता मनसा देवी प्रांगण में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के सहयोग से सुप्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा रचित समकालीन कलाकृतियों का अनावरण शामिल है। 

जींद जिले को दी करीब 73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जींद जिले की करीब 73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ऊचाना शहर में नरवाना-जींद सड़क को ऊचाना-लितानी सड़क से जोड़ने के लिए ऊचाना बाईपास का शिलान्यास जिस पर करीब 58 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

9:50 करोड़ रुपये की लागत से उठान परियोजना डूमरखा खुर्द, सुदकैम कला, काब्रच्छा, अलीपुरा, गेंडाखेड़ा, करसिन्धु व कुचराना खुर्द का शिलान्यास, 1.96 करोड़ रुपये की लागत से उठान परियोजना घासो खुर्द, घासो कलां का शिलान्यास, 3.25 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय हॉल डूमरखां कलां का शिलान्यास शामिल है।

दक्षिण हरियाणा में शुरू होगी हाईकोर्ट की बेंच
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हाईकोर्ट की एक बेंच दक्षिण हरियाणा में शुरू करवाई जाएगी। चंडीगढ़ में लोड ज्यादा हो गया है। हाईकोर्ट में 86 से ज्यादा जजों के पद हैं। करीब 50 ही काम कर रहे हैं। दो प्रदेशों के केस से लोड ज्यादा है। बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करते उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि बेंच कौन से जिले में और कब स्थापित होगी। 

चांदी का मुकुट पहनाने पर गर्दन काटने की बात पर स्पष्टीकरण देकर उन्होंने कहा कि शुरू से ही जनहित की सोच रखते हैं। अपने हित के लिए कभी नहीं सोचा और मुझे जरूरत भी नहीं है। बिना नाम लिए पहले के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधकर उन्होंने कहा कि ‘अपना हित तो बाकी सब करते रहे हैं। हर कोई सोने-चांदी का मुकुट पहनते ही रहे हैं। हमारे सामने कोई चांदी का मुकुट लेकर आ जाए हम तो उसको..... आपको ध्यान में आ गया कैसे किया था। 

एक बार तो मुझे भी लगा कि गलती तो नहीं हो गई है। बाद में लगा इसका मैसेज जनता में जाना चाहिए। मेरा गुस्सा स्वाभाविक था। चांदी का मुकुट। हम कोई राजा महाराजा नहीं हैं। स्वाभिमानी सेवक हैं। हम किसी बुजुर्ग, सम्मानित व्यक्ति के पैर तो जाकर छूएंगे, पर किसी से मुकुट नहीं बंधवाएंगे।

16 दिन में 20 लाख लोगों के दर्शन किए 

सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में पांच साल से लाइसेंस मिला था। जो अगले महीने खत्म हो जाएगा। अब जनता के बीच जाना है और जा भी रहे हैं। 16 दिनों में 20 लाख लोगों के दर्शन किए। चुनाव का समय नजदीक है, कभी भी दो-तीन दिन में आचार संहिता लग जाएगी। क्योंकि मुझ पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, इसलिए मैं करनाल में समय कम दे पाऊंगा, इसलिए आपको ही करनाल को संभालना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed