फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm manohar lal khattar intraction on twitter

ट्विटर पर लोगों से रूबरू हुए हरियाणा CM खट्टर

Sat, 09 Jan 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Jan 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
cm manohar lal khattar intraction on twitter

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहली बार सोशल साइट ‘ट्विटर’ के जरिए आम लोगों से सीधे मुखातिब हुए। हैश टैग 'मनो के मुख से' के तहत मुख्यमंत्री ने एक घंटे तक लोगों के सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। कई लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं के बारे में ट्वीट किए, जिन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए जवाब दिए।

विज्ञापन


जनता से सीधे जुड़ने के मुख्यमंत्री के इस प्रयास के साथ ही प्रदेश सरकार में आम लोगों के लिए अपनी शिकायतें रखने को एक और खिड़की खुल गई है, क्योंकि अब तक लोग सीएम विंडो के मार्फत अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को भेज रहे थे। इसके साथ ही सीएम खट्टर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पहली बार किसी सोशल साइट के जरिए लोगों द्वारा लाइव पूछे गए सवालों के जवाब दिए हैं।
विज्ञापन


‘ट्विटर’ पर एक घंटे तक मुख्यमंत्री ने लगभग 70 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर दिए, जिनमें पुलिस, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की समस्या, किसानों की समस्या, सफाई व्यवस्था से लेकर विभिन्न मुद्दों व सुझावों से संबंधित सवालों के जवाब थे। इस दौरान हरियाणा भर से लोगों ने मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने उसी वक्त जवाब भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल, सुझाव और सीएम के जवाब
‘ट्विटर’ पर एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार 50 हजार नौकरियां देगी और राज्य सरकार निजी कंपनियों को और अधिक निवेश करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। गुड़गांव में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही नगर निगम गुडगांव, एचएसआईआईडीसी और हुडा के माध्यम से अल्ट्रा मार्डन सिटी बस सर्विस शुरू की जाएगी।

पंचकूला में विश्वविद्यालय स्थापित करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि पंचकूला में कोई न कोई एक विश्वविद्यालय अवश्य स्थापित किया जाएगा। गुड़गांव में इफको चौक पर अंडरपास बनाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि निर्माण की प्रक्रिया जारी है। भ्रष्टाचार के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए सोच ही नहीं रहे बल्कि इस ओर अग्रसर व कार्यरत हैं।

गुड़गांव में स्काईट्रान प्रणाली पर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि हम विभिन्न विकल्पों के साथ-साथ पोड ट्रांसपोर्ट सिस्टल को चलाने पर भी विचार कर रहे हैं। राज्य के अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 480 से ज्यादा डाक्टर भर्ती किए हैं और उनको गृह जिलों में भी नियुक्त करने की इजाजत दी है। मेवात में साक्षरता दर के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पांच सालों में मेवात में अभूतपूर्व ग्रोथ देखी जाएगी।

हिसार पुलिस द्वारा बेहतरीन कार्य के लिए मुख्यमंत्री को बताया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस के कार्य को सराहा और बताया कि उनकी सराहना को पुलिस विभाग तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा आगामी पांच सालों में हरियाणा की जनता की आशा व आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भी जनता को आश्वासन दिया। पंचायतों को मिलने वाले कोष को वेबसाइट पर डालने के संबंध में दिए गए सुझाव की मुख्यमंत्री ने सराहना की।


इसके साथ ही आरटीआई प्रार्थना पत्र को आनलाइन लेने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अच्छा सुझाव है जिस पर जल्द ही कार्य किया जाएगा। कुछ लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि भविष्य में हरियाणा में विकास होगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने धन्यवाद किया। वहीं कुछ सुझाव व सवाल मुख्यमंत्री से किए गए जिन पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed