फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm manohar lal khattar announcement of sanskrit gurukul

ऐलानः मनसा देवी मंदिर में स्थापित करेंगे संस्कृत गुरुकुल

Wed, 16 Dec 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 16 Dec 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
cm manohar lal khattar announcement of sanskrit gurukul

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार जल्द ही मनसा देवी मंदिर में संस्कृत गुरुकुल की स्थापना करेगी। ऐसा उन्होंने सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में मुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहा। वे यहां बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृत गुरुकुल की स्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने इस कार्य के लिए हरियाणा सरकार की ओर हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भूमि देवताओं की भूमि रही है और ऐसी पावन भूमि में  संस्कृत का प्रसार करना उत्तम है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने लव-कुश क्रीड़ा स्थली मुद्र गांव, जो कैथल के पास है उसमें शीघ्र संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने की भी घोषणा की। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं भी एक विश्वविद्यालय का चांसलर हूं और यदि शैक्षणिक साहित्य के लिए मेरे सहयोग की जरूरत हो तो मैं पूर्ण रूप से तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने जनकल्याण के लिए किए गए कल्याणकारी कार्य के लिए मुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम के संचालक आचार्य स्वामी प्रसाद मिश्र की प्रशंसा की।

भगवान अपने भक्तों के लिए कुछ भी कर सकते है। वह भक्तों के कष्ट को कभी सहन नहीं कर सकते हैं। हमें भगवान में अनन्य भक्ति रखनी चाहिए। उक्त शब्द स्वामी राम भद्राचार्य महाराज ने कहे। स्वामी जी ने गजेंद्र मोक्ष प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जो भगवान को अनन्य भाव से याद करता है उसकी रक्षा के लिए भगवान सबकुछ छोड़कर आते हैं।


उन्होंने कहा कि गजेंद्र ने भाव से भगवान को पुकारा और भगवान नंगे पांव रक्षा के लिए दौड़े चले आए। इसके बाद महाराज ने भगवान राम जन्म और कृष्ण जन्म का प्रसंग भी सुनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री खट्टर ने स्वामी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed