{"_id":"5face18338158619302b5259","slug":"cm-manohar-lal-gave-a-big-statement-on-baroda-by-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोदा उपचुनाव : मनोहर लाल बोले- जजपा के पूरे वोट मिलते तो हमारे प्रत्याशी की बढ़त 75 हजार होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोदा उपचुनाव : मनोहर लाल बोले- जजपा के पूरे वोट मिलते तो हमारे प्रत्याशी की बढ़त 75 हजार होती
Thu, 12 Nov 2020 12:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोदा उपचुनाव के बाद गठबंधन सरकार में सियासत शुरू हो गई है। अंदरखाते भाजपा नेता जजपा (जननायक जनता पार्टी) नेताओं से बरोदा उपचुनाव में हासिल किए गए वोटों का ब्योरा जानना चाह रहे हैं। गठबंधन के सहारे बरोदा का रण जीतने की तैयारी करे बैठी भाजपा को यहां जजपा का पूरा वोट नहीं मिला। इस बात को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मीडिया के सामने स्वीकार लिया है।
विज्ञापन
यहां हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने साफ कह दिया कि जजपा का पूरा वोट हासिल होता तो हमारे प्रत्याशी को 70 से 75 हजार तक बढ़त मिलती। हां बरोदा उपचुनाव में जजपा के साथ गठबंधन का कुछ लाभ जरूर मिला है। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की वकालत करते हुए कहा कि हम यह चुनाव हार कर भी जीते हैं। इस बार हमारी पार्टी को 50 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
विज्ञापन
यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट थी, इस वजह से कांग्रेस की झोली में गई है। बरोदा उपचुनाव के बाद हमारी पार्टी पूरे उत्साह में है। हमारा जो वोट प्रतिशत बढ़ा है, वह विकास के कारण ही बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने ध्रुवीकरण की बात भी स्वीकारी। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ अन्य राज्यों में भी भाजपा को बढ़त मिली है।
विज्ञापन
उधर, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी कहा कि वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है। हमारी पार्टी को पिछली बार से अधिक वोट मिले हैं। यहां पर सीधा मुकाबला कांग्रेस के साथ था। कांग्रेस ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडियों को लेकर भ्रामक प्रचार किया। इस इलाके में हमारा भाजपा का प्रत्याशी कभी नहीं जीता है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का व्यक्तिगत संपर्क अधिक होने का लाभ कांग्रेस को मिला है।