फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal Addressed World management conference In New Delhi

जब तमिल में बोले सीएम मनोहर लाल तो सभी रह गए हैरान, योजनाओं की दी जानकारी

Sun, 15 Dec 2019 11:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Dec 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal Addressed World management conference In New Delhi
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं को सीधे लाभपात्रों तक पहुंचाने की दिशा में सरकार परिवार इकाइयों के आधार पर विभिन्न आवश्यक जानकारियां एकत्र कर विवरण तैयार करने की योजना पर कार्य कर रही है। सीएम नई दिल्ली में भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित 7वें विश्व प्रबंधन सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु से आए स्कालर्स से तमिल में लंबी वार्तालाप करके सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व आज प्रबंधन की दिशा में अग्रसर हो रहा है। आबादी की आवश्यकताओं की समयबद्ध रूप से पूर्ति, समस्याओं से निजात व भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए अनेक विधाओं में से अच्छा प्रबंधन भी एक विधा है। जनहित में लक्ष्याभिमुख होकर किया अच्छा प्रबंधन परिणामदायक होता है। जनहित में निर्णय लेकर व लक्ष्याभिमुख होकर किए गए कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही हरियाणा सरकार तेजी से ‘जीरो टोलरेंस फोर करप्शन’ की ओर अग्रसर हुई है। इस दिशा में जिम्मेदार नेतृत्व हमारी मूल प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में हरियाणा सरकार ने सदैव ‘ईमानदारी’ का अनुसरण किया है। इस दिशा में पारदर्शी प्रणाली से सरकारी पदों पर योग्यता के आधार पर प्रार्थियों का चयन करने की व्यवस्थाएं देने के हरियाणा का कार्य दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय बन चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही हरियाणा सरकार एक बेहतरीन स्थानांतरण नीति को क्रियान्वित कर सकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कभी भी स्वयं की ‘मार्केटिंग’ में विश्वास नहीं करते। जनहित में सदैव यथार्थ व वास्तविकता की ही मार्केटिंग की जानी होती है। सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं द्वारा जब स्वयं सेवादाता की मार्केटिंग की जाए तो वह अत्यंत बेहतर स्थिति होती है। हरियाणा सरकार शक्तियों के विकेंद्रीकरण की ओर अग्रसर हुई है।

श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएं अफसर: दुष्यंत

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने श्रम विभाग के अधिकारिओं को निर्देश दिए कि वे जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों या अन्य किसी स्थानों पर कैंप लगाकर श्रमिकों को उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाएं, ताकि ऐसे सभी लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की जाए और यदि किसी योजना के तहत निश्चित समयावधि में भुगतान करने में देरी हो रही है तो उसके अन्य विकल्प तलाशे जाएं ताकि निश्चित समय में श्रमिक को लाभ प्रदान किया जा सके। इसके अलावा, हर श्रमिक को कर्मचारी आईडी दिया जाए।

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2020 के जनवरी माह को श्रम माह का नाम देकर श्रम विभाग के तहत पंजीकृत हरियाणा की फैक्ट्रियों और दुकानों इत्यादि का निरीक्षण किया जाए।

उन्होंने कहा कि पहले 15 दिनों में 11 जिलों की और बाद के 15 दिनों में शेष 11 जिलों की फैक्ट्रियों और दुकानों को निरीक्षण के लिए 15-15 दिनों का अंतरिम नोटिस भेजा जाए ताकि निरीक्षण में फैक्ट्री या अन्य किसी एक्ट के उल्लंघन और उनमें कार्य करने वाले श्रमिकों से संबंधित अनियमितताओं के बारे में पता लगाया जा सके। यदि किसी प्रकार की अनियमितताएं सामने आती हैं तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के लिए जो भी टीम जाएगी उसे निरीक्षण के समय बॉडी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा ताकि पूरे निरीक्षण की वीडियोग्राफी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed