फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Mann sang Chhalla in At Home, talked about raising daughters

Chandigarh News: एट होम में सीएम मान ने गाया छल्ला, बेटियों को आगे बढ़ाने की कह गए बात

Sun, 28 Jan 2024 04:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
CM Mann sang Chhalla in At Home, talked about raising daughters
चंडीगढ़। पंजाब राजभवन में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की मेजबानी में आयोजित एट होट कार्यक्रम उस वक्त यादगार बन गया जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदास मान का मशहूर गीत छल्ला गाया। एट होम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे भगवंत मान ने छल्ला गीत के बोल... पुत्तर मिठड़े मेवे, अल्ला सब नूं देवे को इस तरह गाया- बच्चे मिठड़े मेवे, अल्ला सब नूं देवे। उन्होंने कहा कि बेटा हो या बेटी सभी प्यारे होते हैं। बकौल भगवंत मान- मेरे घर भी मार्च में खुशियां आने वाली हैं। बेटा होगा या बेटी नहीं मालूम पर जो आए, उसका स्वागत होगा। राज्यपाल पुरोहित और मुख्यमंत्री मान में अकसर सियासी मसलों पर कई बार तकरार के बीच सीएम का इस कार्यक्रम में आना चर्चा का विषय रहा। उन्होंने पूरा छल्ला गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया और इसके जरिए बेटियों के महत्व की बात कही।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत शुक्रवार शाम चार बजे राज्यपाल के आगमन के साथ हुई। इस दौरान पुलिस बैंड ने राज्यपाल का औपचारिक स्वागत किया। पंजाब राजभवन को बहुत ही आकर्षक और शानदार ढंग से सजाया गया था, जहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों व वर्गों से आमंत्रित प्रतिष्ठित लोग पहुंचे। राज्यपाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। राजभवन में अतिथियों की उपस्थिति में दादरा-नगर हवेली और दमन एंड दीव केंद्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस भी मनाया गया, जिसकी राज्यपाल ने समस्त देशवासियों सहित उपस्थित मेहमानों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) के कलाकारों ने समारोह में संगीत व नृत्य की एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की। पूरे कार्यक्रम के दौरान समूचा राजभवन देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

इनसेट
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, अध्यक्ष पंजाब विधानसभा कुलतार सिंह संधवां, सांसद किरण खेर, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, जीओसी-इन-सी पश्चिमी कमान लेफ्टिनेंट जनरल देवेंदर शर्मा, ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के शिवा प्रसाद, मुख्य सचिव पंजाब अनुराग वर्मा, प्रशासक के सलाहकार नितिन कुमार यादव, डीजीपी पंजाब गौरव यादव, डीजीपी चंडीगढ़ प्रवीर रंजन, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन व कई अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed