फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Charanjit Channi Nephew bhupinder honey arrested by ed in money laundering case

पंजाब की सियासत: 2018 में दर्ज अवैध खनन का एक केस कैसे बन गया सीएम चन्नी का दर्द, जानिए क्या था मामला

Fri, 04 Feb 2022 09:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 09:03 AM IST
सार

पंजाब में राजनीतिक दलों ने पहले भी कई बार मुख्यमंत्री पर अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप लगाया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अवैध बालू खनन रैकेट को लेकर ट्वीट किया था कि पंजाब के सीएम चन्नी इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Charanjit Channi Nephew bhupinder honey arrested by ed in money laundering case
सीएम चरणजीत चन्नी और भूपिंदर हनी - फोटो : ANI

विस्तार

कुछ माह के लिए पंजाब के सीएम बनाए गए चरणजीत चन्नी को 2018 में दर्ज एक मामला अब बड़ा दर्द दे रहा है। ईडी द्वारा गुरुवार देर रात सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करते ही एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की तरफ से अगले सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे चन्नी इससे बैकफुट पर आ गए। सबसे बड़ा डर ये है कि विरोधी तो पहले ही निशाना साध रहे थे अब कहीं ईडी की इस कार्रवाई से अपने ही विरोध में न आ जाएं। 

विज्ञापन

कैप्टन के शासनकाल में दर्ज हुआ था केस

साल 2018 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे, उस समय अवैध खनन का मामला सामने आया था। पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में चालान पेश कर दिया था। हालांकि तब उसमें भूपिंदर सिंह का नाम नहीं था। एफआईआर के मुताबिक इस मामले में 26 आरोपी हैं। इसमें शामिल छह ठेकेदारों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी कुदरतदीप सिंह ने दो निदेशकों संदीप सिंह और भूपिंदर सिंह के साथ नई कंपनियां बनाई थीं। पूछताछ के बाद ईडी के हाथ भूपिंदर हनी तक पहुंचे और 18 जनवरी को ईडी ने हनी के चंडीगढ़, लुधियाना, मोहाली और फतेहगढ़ के दस अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। प्रवर्तन निदेशालय को इनके ठिकानों से 10.7 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। 

लगातार चर्चा में है पंजाब में अवैध रेत खनन

पंजाब से अवैध रेत खनन की कई शिकायतें आ रही थीं। मोहाली, रोपड़, होशियारपुर और पठानकोट समेत 12 जिले ऐसे हैं जिसें अवैध खनन पर ईडी की खास नजर थी। अवैध रेत खनन का मुद्दा पंजाब विधानसभा चुनाव का एक अहम मुद्दा भी है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को बार-बार निशाना बनाती रही है। पिछले साल दिसबंर महीने में 'आप' ने आरोप लगाया था कि सीएम चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed