{"_id":"5bf102ccbdec22697879ce5f","slug":"cm-captain-amrinder-singh-refused-to-ban-cbi-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI पर रोक का विचार, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया साफ इंकार, बोले- हाईकमान ले फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI पर रोक का विचार, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया साफ इंकार, बोले- हाईकमान ले फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे में सीबीआई की जांच पर किसी भी तरह की रोक लगाने से साफ इंकार का दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सीबीआई को जांच से रोकने का सरकार का कोई विचार नहीं है। यह खुलासा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट के जरिये किया। तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपने राज्यों में सीबीआई द्वारा बिना मंजूरी छापामारी करने पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद पंजाब में यह चर्चा जोर पकड़ गई कि राज्य की कांग्रेस सरकार भी सीबीआई पर ऐसी ही बंदिशें लगा सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए रवीन ठुकराल ने ट्वीट में कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रही है और कांग्रेस शासित राज्यों में इस मसले पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा। इसके अनुरूप ही पंजाब सरकार कदम उठाएगी।
सीबीआई भरोसे की जांच एजेंसी नहीं रही: जाखड़
इससे पहले शनिवार दोपहर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी स्पष्ट किया था कि पंजाब में सीबीआई को जांच करने से रोकने का कोई विचार नहीं है। इस संबंध में जो भी फैसला लिया जाएगा, वह पार्टी आलाकमान द्वारा ही लिया जाएगा। वैसे सुनील जाखड़ ने तेलंगाना और पश्चिमी बंगाल सरकार द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हुए यह भी कहा कि सीबीआई अब भरोसे की जांच एजेंसी नहीं रह गई है।