फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm captain amrinder singh appeal for no wasteful expenditures on oath ceremony

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर किए कई ऐलान, वाहवाही करेंगे आप

Thu, 16 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
cm captain amrinder singh appeal for no wasteful expenditures on oath ceremony
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। जानकर आप भी वाहवाही करेंगे उनकी। 75 वर्षीय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी भरा रहेगा।
विज्ञापन


इसमें किसी तरह का फालतू खर्च नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपने विधायकों से भी इसे साधारण सा रखने की अपील की है। पंजाब में वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए कैप्टन ने ये सब ऐलान किया। उन्होंने आदेश दिए कि वह शपथ ग्रहण समारोह में कोई अवांछित या बेकार के खर्च नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने नव निर्वाचित सभी विधायकों से अनुरोध किया कि समारोह को सादा बनाए रखने के लिए कम से कम लोगों को आमंत्रित करने को कहा। बता दें कि कैप्टन 16 मार्च को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके कई मंत्री भी शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों से सड़कें बंद न करने की अपील की

cm captain amrinder singh appeal for no wasteful expenditures on oath ceremony
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब की नई सरकार प्रदेश को वित्तीय समस्या से उबारने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले शासनकाल के दौरान यह व्यवस्था काफी  खराब हो गर्इ थी। अब हम इसे सुधारना चाहते हैं।

इस दिश में यह एक छोटा सा कदम है, जो उठाया जाना बहुत जरूरी है। इससे वक्त भी बचेगा और पैसा भी। इसके साथ ही कैप्टन ने अपने समर्थकों से भी इसी तरह का व्यवहार करने और चंडीगढ़ की सड़कों को बंद नहीं करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के चलते लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कैप्टन ने कहा कि एक बार सरकार बनने की औपचारिकताएं पूरी हो जाएं, इसके बाद वे व्यक्तिगत रूप से प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed