फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Capt Amarinder Singh launched COVID19 vaccination drive for Punjab Police at Police Headquarters today

कैप्टन ने पंजाब पुलिस के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, डीजीपी दिनकर गुप्ता को लगा पहला टीका

Tue, 02 Feb 2021 05:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
CM Capt Amarinder Singh launched COVID19 vaccination drive for Punjab Police at Police Headquarters today
टीका लगवाते पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता। - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को फ्रंटलाइन वर्करों के लिए कोविड-19 टीकाकरण मुहिम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत पुलिस मुख्यालय से की। इस दौरान पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने स्वेच्छा से पहला टीका लगवाया। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग अग्रवाल भी इस सेशन के दौरान पंजाब पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों समेत टीका लगवाने वालों में शामिल रहे।

विज्ञापन


पंजाब में चल रही टीकाकरण मुहिम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत पंजाब भर में लगभग 82789 पुलिस कर्मचारियों को कोविड-19 टीका लगाया जाना है। टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पंजाब पुलिस मुख्यालय में पंजाब पुलिस शहीद स्मारक पर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के दौरान अपनी जान गंवाने वाले विभिन्न रैंकों के 1800 पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि जब पंजाब और देश के बाकी हिस्सों में कोविड-19 शिखर पर था, उस समय पूरी पुलिस फोर्स और फ्रंटलाइन वर्करों ने दिन-रात तन-मन से काम किया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बनाई रखने के अलावा कोरोना के कारण लगाए गए दो महीने के कर्फ्यू में भोजन, दवाएं और अन्य जरूरी चीजें भी घर-घर जाकर उपलब्ध करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस के कर्मचारी 24 घंटे राज्य के लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं इसलिए पूरी पंजाब पुलिस को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए जिससे वह खुद को और अपने लोगों को कोविड से सुरक्षित रख सकें। इस मौके पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण हुसन लाल समेत अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

पंजाब में कोरोना से 12 की मौत, 205 नए केस 
पंजाब में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के केसों में इजाफा देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 205 नए मरीज आए, वहीं 12 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 171 है। आईसीयू पर तीन और वेंटिलेटर पर एक मरीज है।

मंगलवार को लुधियाना में 37, जालंधर में 31, पटियाला में 21, एसएएस नगर में 19, अमृतसर में 16, गुरदासपुर में पांच, होशियारपुर में 15, कपूरथला में छह, संगरूर में एक, फाजिल्का में एक, फतेहगढ़ साहिब में नौ, तरनतारन में दो, बरनाला में एक और एसबीएस नगर में 29 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed