जगरांव को मिला जच्चा-बच्चा अस्पताल: CM मान बोले- 23 जिलों में नौ मेडिकल कॉलेज, 16 और खुलेंगे
सीएम मान ने कहा कि पंजाब की धरती पर पहली बार शिक्षा के मुद्दे पर जी-20 सम्मेलन अमृतसर में अगले साल 14-15 मार्च को होने जा रहा है। इस 20 सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, इंडोनेशिया के अलावा कुल 20 देश होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव में छह करोड़ से बने जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। मान करीब 11 बजे जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचे थे। हलका विधायक सर्बजीत कौर माणूके ने उनका स्वागत किया। सीएम ने कहा कि पंजाब के 23 जिलों में मात्र नौ मेडिकल कॉलेज हैं। 16 नए कॉलेज बनाने के साथ कईं आधुनिक सुविधाओं से भरपूर अस्पताल बनाने का काम किया जा रहा है।
सिविल अस्पताल जगरांव में स्टाफ की कमी पर सीएम ने कहा कि इसकी जिम्मेदार पिछली सरकारें हैं। हलका विधायक सर्बजीत कौर माणूके ने मान से जगरांव में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की। इस पर जवाब मिला कि अगर आपके पास 25 एकड़ से अधिक जमीन है तो सरकार विचार जरूर करेगी। इस मौके पर सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, विधायक मदनलाल, विधायक पराशर देव पप्पी, हलका दाखा से आप प्रभारी केएनएस कंग आदि मौजूद रहे।
70 साल की बीमारी सात माह में ठीक होना मुश्किल
पत्रकार वार्ता में असलहा लाइसेंस पर लोगों से हो रही लूट के सवाल पर मान ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। 70 सालों की बीमारी को 7 महीने में ठीक करना थोड़ा मुश्किल है। इसके अलावा जल्द सातवां वेतनमान भी लागू करने का आश्वासन भी दिया गया।
मूंग की फसल में एमएसपी में होगी शामिल
सीएम मान ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए विकल्प के तौर पर मूंग की फसल पर एमएसपी जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गेहूं, धान की तरह मूंग को भी एमएसपी में शामिल करेगी।
पहली बार पंजाब में होने जा रहा जी-20 सम्मेलन
मान ने कहा कि पंजाब की धरती पर पहली बार शिक्षा के मुद्दे पर जी-20 सम्मेलन अमृतसर में अगले साल 14-15 मार्च को होने जा रहा है। इस 20 सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, इंडोनेशिया के अलावा कुल 20 देश होंगे।
पूर्व सैनिकों ने सीएम को दिखाईं काली झंडियां
सीएम मान के जगरांव दौरे के दौरान पूर्व सैनिकों ने काली झंडियां दिखाईं। जीओजी योजना बंद करने के विरोध में पूर्व सैनिक सिर पर काली पट्टियां और हाथों में काले बैनर लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। पूर्व सैनिकों ने बताया कि कैप्टन सरकार ने 2017 में जीओजी (गार्डियन ऑफ गवर्नमेंट) की शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य सभी सरकारी सुविधाओं को सही ढंग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना था। इस स्कीम के अंतर्गत करीब 25 से अधिक सुविधाएं शामिल थीं। आप ने उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सत्ता में आने के बाद सरकार उनके हितों की रक्षा करते हुए काम करेगी और वेतन में वृद्धि करेगी। सरकार बनने के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया है।