फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Maan said canceling tableau of Punjab insulted of martyrs

गणतंत्र दिवस 2023: CM मान बोले- पंजाब की झांकी रद्द करना शहीदों का अपमान, सोची-समझी साजिश बताई

Wed, 25 Jan 2023 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 10:00 PM IST
सार

भगवंत मान ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब को अपनी उपलब्धियां दुनिया को दिखाने की इजाजत न देकर गहरी साजिश रची है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की संकुचित मानसिकता को दिखाता है जो देश के मामलों का नेतृत्व कर रही है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Maan said canceling tableau of Punjab insulted of martyrs
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

गणतंत्र दिवस की परेड में राज्य की झांकी को शामिल न करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार का यह पंजाब विरोधी व्यवहार अनुचित और गैर-वाजिब है। यह पंजाब के शहीदों का अपमान है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल गणतंत्र दिवस परेड में देश भी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस परेड में पंजाब अपने गौरवमयी इतिहास, समृद्ध विरासत, महान सभ्याचार और भारत के इतिहास में अपने अहम योगदान को दिखाने वाली झांकी नियमित तौर पर पेश करता आ रहा है। यह बहुत ही दुख की बात है कि अलग-अलग विषय जैसे वतन के रखवाले के द्वारा भारत की सैन्य ताकत में और अन्नदाता के तौर पर पंजाब की महता दिखाने, माई भागो जी की शौर्य को दिखाती नारी शक्ति और सारागढ़ी की जंग से बहादुरी और महान बलिदानों से भरे किस्सों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की सत्कार योग्य घटनाएं जैसे महत्वपूर्ण विषयों को चयन समिति के समक्ष रखने के बावजूद पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए नहीं चुना गया।
विज्ञापन


भगवंत मान ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब को अपनी उपलब्धियां दुनिया को दिखाने की इजाजत न देकर गहरी साजिश रची है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की संकुचित मानसिकता को दिखाता है जो देश के मामलों का नेतृत्व कर रही है। गैर-भाजपा शासन वाले राज्यों खासकर पंजाब और दिल्ली को भाजपा ने जानबूझ कर परेड से बाहर रखा है। पंजाब और पंजाबियों के साथ इस तरह का पक्षपाती रवैया निंदनीय और असहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ: कंग
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी परेड से बाहर करने के फैसले ने भाजपा के पंजाब विरोधी चेहरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश की सीमाओं और आजादी की रक्षा के लिए सबसे अधिक कुर्बानी दी है लेकिन यह बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर पंजाब के योगदान को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा से पंजाब और पंजाब के लोगों के हितों के खिलाफ काम किया है लेकिन पंजाब की जनता जल्द ही भाजपा को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed