फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm badal told why shoul congress mla participate in special session

सीएम बादल ने बताया क्यों विशेष सत्र में हिस्सा लें कांग्रेसी विधायक

Sun, 13 Nov 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 13 Nov 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
cm badal told why shoul congress mla participate in special session
SYL पर सीएम बादल का बड़ा एलान

सतलुज यमुना नहर को राज्य की जीवन रेखा बताते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राज्य के पानी की रक्षा के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा के विशेष सत्र में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि यह राज्य के लोगों के हितों का मामला है न कि कोई राजनीतिक मामला है। 

विज्ञापन


वह रविवार को गांव रखड़ा में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के पिता स्वर्गीय सूबेदार करतार सिंह की 20वीं बरसी के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि राज्य के अति महत्वपूर्ण हितों के मद्देनजर कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा के विशेष सत्र दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है क्योंकि देश को यह संदेश जाना चाहिए कि सारा पंजाब इस मुद्दे पर एकजुट है। यह हर पंजाबी की जंग है और सारे सदन को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि यह मामला अब राष्ट्रपति के पास है।  वह जल्दी ही राष्ट्रपति से मिलकर राज्य में पानी की स्थिति से अवगत करवाएंगे।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी

cm badal told why shoul congress mla participate in special session
सीएम प्रकाश सिंह बादल

इस मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को बादल ने राजनीतिक नौटंकी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियां इस नाजुक मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। 

जबकि उनके राद दौरान एसवाईएल के लिए एक भी इंच जमीन नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि यह नहर राज्य के विरुद्ध साजिश है जिसकी योजना कांग्रेस ने बनाई थी और इसको शुरू भी उस ने ही किया था।

इससे पहले उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल को कभी भी बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने राज्य के लोगों को दरियाओं के पानी की रक्षा के लिए हर बलिदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। 

आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने इस नहर का शिलान्यास करते समय श्रीमती इंदिरा गांधी का स्वागत किया था और अब वही नेता ही इस मामले पर इस्तीफे देने का नाटक कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इस अवसर पर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर, पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर ने स्वर्गीय सूबेदारू करतार सिंह धालीवाल को श्रद्धाँजलि भेंट की। श्रद्धाँजलि समारोह में कैबिनेट मंत्री  सुरजीत सिंह रखड़ा, दर्शन सिंह धालीवाल, चरनजीत सिंह धालीवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed