{"_id":"584aa45f4f1c1be35944acab","slug":"cm-badal-parkash-singh-badal-on-upcoming-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए सीएम ने क्यों कहा- मुझे इस बुढ़ापे में जेल जाने से बचा लो?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए सीएम ने क्यों कहा- मुझे इस बुढ़ापे में जेल जाने से बचा लो?
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
संगत दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को रायकोट के गांव झोरड़ा में लोगों से अपील की कि ‘मैनू इस बुढ़ापे विच जेल जान तो बचा लो’। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आ गई तो कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें झूठे केसों में फंसा कर जेल भेज सकते हैं। हलवारा रायकोट में मुख्यमंत्री के दो दिवसीय संगत दर्शन की शुरुआत गांव झोरडां से की गई।
इस दौरान उन्होंने लोगों को कहा कि कांग्रेस उनकी दुश्मन पार्टी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर कांग्रेस की देन है और अकाली दल इस नहर को किसी हालत में नहीं बनने देगा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के नौकर हैं और कैप्टन राजा। नौकर लोगों की सेवा करता है और राजा राज।
पंजाब की किसानी पर उन्होंने कहा कि किसी समय यह धंधा लाभदायक था, पर आज हालातों के बदलने के कारण यह फायदेमंद नहीं रहा। इसी कारण अकाली सरकार किसानों को सहूलियतें देकर कुछ हद तक उनके नुकसान की भरपाई करने का यत्न करती रहती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया कि दोबारा सरकार बनने पर पंजाब के हर गरीब को घर और हर घर को बिजली दी जाएगी। उन्होंने अकाली वर्करों को गांव की छोटी लड़ाई और धड़ेबाजी से ऊपर उठकर आगामी चुनावों में अकाली दल को जिताने की अपील की। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, हलका रायकोट से अकाली दल के उम्मीदवार इंदरइकबाल सिंह अटवाल, जगजीत सिंह, डीसी रवि भगत, डीआईजी सुरिंदर कालिया और एसएसपी उपिंदरजीत सिंह मौजूद रहे।

नोटबंदी के दूरगामी नतीजे निकलेंगे: बादल
संगत दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील
- फोटो : अमर उजाला
गांव जलालदीवाल में संगत दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नोटंबंदी के फैसले को देशहित में फैसला करार दिया। उन्होंने कहा कि दुखों के बाद ही सुख की प्राप्ति होती है। हालांकि उन्होंने माना कि नोटबंदी के कारण आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके नतीजे दूरगामी निकलेंगे।
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि काला धन बाहर आने से देश की तरक्की के अन्य रास्ते खुलेंगे। एसवाईएल नहर के मुद्दे पर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही सिखों और पंजाब को बरबाद करने की साजिश रची है। चाहे पंजाब की तरक्की की बात हो या फिर धार्मिक मुद्दा, कांग्रेस हमेशा ही पंजाब को जख्म देती रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाबी अब कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के झूठे वादों में न आए और आने वाले चुनाव में पंजाब को बचाने के लिए एक बार फिर अकाली भाजपा की सरकार बनाए। आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि आप का ग्राफ दिन ब दिन गिर रहा है और केजरीवाल का पंजाब में सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

सीएम ने रायकोट में बांटी जमकर ग्रांट
रायकोट के गांव झोरड़ा में आयोजित संगत दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को हलका रायकोट में संगत दर्शन कर गांवों को विकास के लिए जमकर ग्रांट बांटी। इसके तहत गांव झौरड़ की ग्राम पंचायत को 23.75 लाख रुपये, गांव जटपुरा को पांच लाख रुपये, फरूराई को 27 लाख रुपये, गांव अचरवाल को एक लाख रुपये, गांव नत्थोवाल को 37 लाख रुपये, चक भाईका को पांच लाख, बस्सियां को 27 लाख, सत्तोवाल को सात लाख, बुर्ज नकलियां को 7.75 लाख रुपये, गांव बिंजल को 15 लाख रुपये, सिलोआणी को 13 लाख रुपये, उमरपुरा को 9.19 लाख रुपये, रूपापती को दस लाख, जलालदीवाल को 18 लाख रुपये, रामगढ़ सीविया को 32 लाख रुपये, बोपाराय खुर्द को 15 लाख रुपये, कालस को 17 लाख रुपये, धूरकोट को 19 लाख रुपये, दधाहूर को 11 लाख रुपये, राजगढ़ को पांच लाख रुपये, गोबिंदगढ़ को 14 लाख रुपये की ग्रांट के चैक सरपंचों को सौंपे।
इसके अलावा भी बादल ने हलके के कई और गांवों को भी लाखों रुपये की ग्रांट दी। बादल ने कहा कि सरकार गांवों में विकास को तवज्जो दे रही है।