फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Badal Parkash singh badal on Fazilka teachers accident

फाजिल्का हादसा: सीएम ने जताया दुख, कैप्टन ने स्कूलों का समय बदलने को कहा

Fri, 09 Dec 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
CM Badal Parkash singh badal on Fazilka teachers accident
- फोटो : File Photo
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश  सिंह बादल ने शुक्रवार को फाजिल्का जिले में गांव चांदीपुर के समीप सड़क हादसे में 12 अध्यापकों और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के ड्राइवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क हादसे के बारे में सुनकर उन्हें बहुत दुख पहुंचा, जिसने हमारे 12 अध्यापकों की कीमती जानें छीन लीं। घटना को राज्य के लिए बड़ी क्षति बताते हुए बादल ने कहा कि अध्यापक सच्चा मार्गदर्शक होने के साथ-साथ हमारी भविष्य की पीढ़ी का भाग्य बनाने वाला होता है। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के ड्राइवर के परिवार के साथ सहानुभूति जाहिर की, जो इन अध्यापकों का अपनी मंजिल पर ले जा रहा था।
विज्ञापन


गम में डूबे परिवारों के सदस्यों के साथ गहरा दुख सांझा करते मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें और यह दुख झेलने का बल बख्शे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फाजिल्का जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को पूर्ण सहयोग व मदद देने के अतिरिक्त इस हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को उपचार मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचरों की मौत पर कैप्टन ने जताया अफसोस

CM Badal Parkash singh badal on Fazilka teachers accident
पंजाब के उप मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने फाजिल्का में सड़क हादसे में 13 टीचरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि टीचर, जिन पर युवाओं को संवारकर उन्हें देश का भविष्य बनाने का जिम्मा रहता है, की दुखद मौत से प्रदेश को भारी हानि हुई है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से आग्रह किया कि धुंध के इस मौसम में वाहन धीमी गति से और पूरी सजगता से चलाएं।

टीचरों की मौत पर कैप्टन ने जताया अफसोस
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फाजिल्का में धुंध के चलते सड़क हादसे में 13 टीचरों की मौत पर अफसोस जताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके दिल में पीड़ित परिवारों के लिए दर्द है। अध्यापक अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। कैप्टन ने राज्य सरकार से स्कूलों का समय बदलने को कहा है, ताकि सर्दी में धुंध के चलते स्कूल टीचर, छात्र व अन्य स्टाफ ऐसी घटनाओं का शिकार न हों।

हादसे पर आम आदमी पार्टी ने गहरा भी दुख जताया है। सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने कहा कि हादसा पूरे सूबे के लिए दुख की बात है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति हमदर्दी जताई है। उन्होंने ज्यादा धुंध में स्कूलों का समय बदलने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed