{"_id":"579234584f1c1b3859c4baa8","slug":"cm-badal-announced-interest-free-loan-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
CM Prakash Badal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार किसानों को 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज देगी। प्रदेश की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के आत्महत्या जैसे विवाद में फंसना नहीं चाहती।
यही वजह है कि इस बार किसानों को धान के सीजन में तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि अच्छी पैदावार मिल सके। यदि किसी कारण से किसान की फसल प्रभावित होती है तो उसे ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े, जिससे वह आत्महत्या जैसे कदम उठाए।
इससे पहले अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब के किसानों को कम से कम आठ घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई करने के अलावा सिंचाई का पानी और गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि किसानों को किसी तरह की समस्या आने नहीं दी जाएगी।
सरकार ने कृषि विभाग के विशेषज्ञों की टीमों को मैदानों में पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को हर तरह से कृषि संबंधी जानकारी दी जा सके। सरकार का एक ही उद्देश्य है कि किसानों को किसी तरह के मानसिक परेशानी से न जूझना पड़े। उधर, सरकार की ओर से बिना ब्याज फसल लोन उपलब्ध करवाने की घोषणा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
बठिंडा के किसान गुरमेल सिंह ने कहा कि छोटे और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ी राहत प्रदान की है। अब किसानों को यह महसूस हो रहा है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या अन्य कारण से उनकी फसल प्रभावित होती है तो उनके पास फसल लोन को धीरे-धीरे चुकाने का विकल्प होगा। इससे पहले आढ़ती और बैंकों को भारी ब्याज अदा करना पड़ता था।