फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm badal allot 10 crores project to cps navjot kaur sidhu

10 करोड़ का प्रोजेक्ट लेकर मानीं नाराज सीपीएस सिद्धू

Tue, 11 Aug 2015 12:12 PM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Aug 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
cm badal allot 10 crores project to cps navjot kaur sidhu

शिअद-भाजपा गठबंधन में सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू के हलके के विकास के लिए पंजाब सरकार ने 10 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। ये प्रोजेक्ट साढ़े तीन साल से लटके थे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को खुद फोन कर नवजोत कौर सिद्धू को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर बुलाया और प्रोजेक्ट की फाइलें क्लीयर कीं।

विज्ञापन


उन्होंने सरकारी मशीनरी को प्रोजेक्ट पर काम करने के भी निर्देश दिए। यह उस समय किया गया, जब नवजोत कौर अपने हलके के विकास को लेकर शिअद के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आ रही हैं। प्रोजेक्ट क्लीयर होने के बावजूद सीपीएस सिद्धू को सरकार पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि भले ही प्रोजेक्ट क्लीयर हो गए हैं, लेकिन यदि 15 अगस्त से पहले इन विकास कार्यों के टेंडर नहीं निकले या चेक जारी नहीं हुए तो भूख हड़ताल का इरादा अटल है। मुख्यमंत्री के बुलावे पर सिद्धू हलके के प्रोजेक्ट की फाइलें लेकर सीएम आवास पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मौके पर ही सचिव स्थानीय निकाय विभाग को बुलाकर क्लीयर कर दिए और बाकी पांच करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए राशि देने को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की पुष्टि करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह प्रकाश सिंह बादल का आदर करती हैं, लेकिन पिछले साढे़ तीन साल से प्रोजेक्ट्स लटके पड़े हैं, जब तक टेंडर नहीं निकाले जाते या चेक जारी नहीं होते तब तक स्थिति साफ नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि यदि 15 अगस्त से पहले ऐसा नहीं हुआ तो वह निश्चित तौर पर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूख हड़ताल शुरू कर देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम ने उनके हलके के प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है और अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की।


संगत दर्शन में पहुंच गई थीं नवजोत

अपने हलके के रुके विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए नवजोत कौर सिद्धू सीएम के संगत दर्शन कार्यक्रम में फाइलें लेकर पहुंच गई थीं। वहां सीएम ने कहा था कि सिद्धू उनकी बेटी समान हैं और उनके काम में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इसके बाद भी प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिलने के कारण सिद्धू ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed