{"_id":"65f8919820e8b41638001904","slug":"cm-and-former-cm-reached-delhi-met-top-leadership-chandigarh-news-c-16-pkl1010-379124-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएम व पूर्व सीएम पहुंचे दिल्ली, शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएम व पूर्व सीएम पहुंचे दिल्ली, शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात
विज्ञापन
मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष और चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा की
हरियाणा भवन में राज्यपाल से मिले मनोहर लाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा की बची चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द हो सकती है। सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल सोमवार को दिल्ली पहुंचे और पार्टी के मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इससे पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मुलाकात की।
भाजपा नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले पार्टी राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहती है। मंत्रिमंडल में अभी तक यादव, पंजाबी, वैश्व और महिला का प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। ऐसे में पार्टी इन जातियों का प्रतिनिधित्व देकर पार्टी गैर जाट वोटों को साधने की कोशिश करेगी। वहीं, नायब सिंह सैनी के सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कई नामों पर विचार कर रहा है। संजय भाटिया, मनीष ग्रोवर और सुधा यादव के नाम पर भी चर्चा कर चुकी है। हालांकि इससे पहले पार्टी ने कैप्टन अभिमन्यु से भी बात की थी, मगर कैप्टन ने अध्यक्ष बनने से मना कर दिया था।
उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द
भाजपा बाकी बची चार लोकसभा सीटों कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक व सोनीपत के उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर सकती है। सोमवार को भाजपा की कोर मीटिंग में सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल शामिल हुए। इसमें इन चार सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। पार्टी इन सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों के साथ जातीय समीकरण पर भी विमर्श कर रही है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी मंगलवार या बुधवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।