CM अमरिंदर सिंह ने किया पलटवार, कहा- सियासी हितों की खातिर धर्म का इस्तेमाल कर रहे बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश सिंह बादल की ओर से लगाए आरोपों को लेकर तीखी आलोचना की है। कैप्टन ने कहा कि वह (कैप्टन) नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री गैर-संजीदा बयान से हमेशा ही सिख समुदाय और पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बादल द्वारा करतारपुर कॉरिडोर को रोकने की कोशिश करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
कैप्टन ने कहा कि बादल का यह बयान सियासी हितों की खातिर धर्म के इस्तेमाल से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर बेबुनियाद बयानों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी से लेकर डा. मनमोहन सिंह तक कांग्रेस लीडरशिप ही थी, जिसने हमेशा करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए जद्दोजहद की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद विभिन्न मौकों पर पाकिस्तान और केंद्र सरकार से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का मुद्दा उठाया था।
कैप्टन ने कहा कि एक सिख होने के नाते गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए ऐतिहासिक कॉरिडोर को खोलने के लिए वह हमेशा इच्छुक रहे हैं। उनके अपने परिवार की इस पवित्र स्थान के साथ ऐतिहासिक सांझ है। कैप्टन ने कहा कि किसी भी हालत में यह सोचना मूर्खता भरा है कि वह कॉरिडोर खोलने में रुकावट डालने और सिख समुदाय की इच्छाओं को पूरा होने को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके नेतृत्व में पंजाब सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम किया।
उन्होंने कहा कि समूचे सिख समुदाय के साथ-साथ श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में गहरा विश्वास रखने वालों की इच्छाओं के मद्देनजर पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम किया और पाकिस्तानी निजाम और एजेंसियों की तरफ से पेश खतरों के मद्देनजर भारत-पाक सरहद को खोलने के लिए सख्त सुरक्षा चिंताएं और बुनियादी ढांचा चुनौतियों को सफलतापूर्वक हल किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, भारत सरकार को यह यकीन दिलाने में सफल रही है कि सुरक्षा चिंताओं और चुनौतियों से निपट लिया जाएगा।
पाक से सुरक्षा चुनौतियों पर भारत आंखें नहीं मूंद सकता: कैप्टन
कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान की चुनौतियों की घातक और खतरनाक हकीकत से आंखें बंद कर लेने का रास्ता चुनने वाले बादल ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि उन्हें पंजाब के लोगों के कल्याण की कोई चिंता नहीं है बल्कि उनका सरोकार सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ कमाना है। जिसे वह कॉरिडोर मामले में ऐसा कर रहे हैं। इसलिए बादल की पार्टी अपने सिर श्रेय लेने की अनुचित ढंग से कोशिश भी कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में नतमस्तक होना उनका सपना है, लेकिन आईएसआई की अनुचित गतिविधियों और दहशतगर्दी से वह आंखें बंद नहीं कर सकते और न ही वह पाकिस्तानी फौज की ओर से भारतीय सैनिकों को शहीद करने की घटनाएं वह अनदेखा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते क्या बादल को भारत और सरहदी सूबे पंजाब को पाकिस्तान की तरफ से पैदा किये जा रहे खतरों की सराहना करनी बनती है? मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फौज के प्रमुख नवंबर, 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर खोलने संबंधी अपने वादे को पूरा करेंगे।