फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cm Amarinder Singh says Big victory of Congress in panchayat elections

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- पंचायत चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत हुई, जनता का शुक्रिया

Wed, 02 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Cm Amarinder Singh says Big victory of Congress in panchayat elections
सीएम अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिली है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की विजय और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर करार दिया है। सीएम ने कहा कि अब तक 13,175 सरपंचों का एलान किया जा चुका है, जिनमें से 11241 सरपंच कांग्रेस पार्टी से संबंधित हैं। वहीं शिअद और भाजपा के 981 और 100 सरपंच चुने गए हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह अन्य छोटी पार्टियां और आजाद तौर पर 813 सरपंच चुने गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का समर्थन स्पष्ट संकेत दिया है कि संसदीय चुनाव में भी पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी। 
विज्ञापन


पंजाब के लोगों ने कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने से लेकर बीते 21 महीनों में सूबे के विकास में तरक्की होती देखी है जिसको अकाली-भाजपा सरकार ने 10 वर्षों के कुशासन के दौरान बर्बाद कर दिया था। कैप्टन ने कहा कि आम आदमी पार्टी को इन चुनाव में शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा, जिससे सिद्ध होता है कि यह पार्टी सूबे में अपना अस्तित्व गंवा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं ने बनाया रिकॉर्ड 
मुख्यमंत्री ने बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव मुकम्मल करने के लिए पंजाब के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुल 12,787,395 योग्य वोटरों में से 85 प्रतिशत ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया, जो सूबे के लिए एक रिकॉर्ड है। कुल 13,276 बूथों पर वोट पड़े, जिनमें केवल 14 बूथों पर फिर वोट डलवाने का एलान हुआ। उन्होंने सुरक्षा फोर्स की भी प्रशंसा की, जिन्होंने विरोधियों की तरफ से गड़बड़ी पैदा करने की कोशिशों के बावजूद चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बरकरार रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed