{"_id":"5be990f8bdec22697d28b92c","slug":"cm-amarinder-singh-reached-to-inaugurate-cancer-hospital-in-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के नौजवानों के लिए खुशखबरी, खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की ये बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के नौजवानों के लिए खुशखबरी, खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की ये बड़ी घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में नौजवानों को स्मार्ट फोन देने का जो वादा किया था, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं और नौजवानों के हाथों में जल्द स्मार्ट फोन होंगे। सीएम सोमवार को कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान अध्यापकों के वेतन कटौती के सवाल के जवाब में उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी ने रेगुलर होना है तो राज्य सरकार की शर्त के मुताबिक तीन साल निश्चित की राशि पर काम करे। इसके अलावा राज्य सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि इस बार बेमौसम बारिश के कारण किसानों को धान का झाड़ कम निकला है और धान में नमी भी इसी कारण बढ़ी है।
विज्ञापन
राज्य सरकार इसका अंदाजा लगा रही है कि धान का झाड़ कितना कम निकला है और इसके बाद केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जरूरत अनुसार डाक्टरों की भर्ती समय-समय पर की जाएगी और राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार यत्न कर रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, विधायक दलवीर सिंह गोल्डी और दामन थिंद बाजवा मौजूद थे।
विज्ञापन