{"_id":"5bcf5192bdec226949006ddf","slug":"cm-amarinder-singh-meets-israel-s-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः इस्राइल के राष्ट्रपति से मिले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, द्विपक्षीय हितों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः इस्राइल के राष्ट्रपति से मिले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, द्विपक्षीय हितों पर चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को इस्राइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन के साथ मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह येरूशलम में राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन को उनके निवास स्थान पर मिले। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच एतिहासिक तौर पर नज़दीकी संबंधों को आगे और मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
इस दौरान पंजाब के जल प्रबंधन और सुरक्षा जैसे गंभीर क्षेत्रों में इजराइल के ज्ञान और महारत का प्रयोग संबंधी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। राष्ट्रपति ने रेगिस्तान वाले इजराइल को कृषि वाले देश में बदलने के लिए पानी प्रबंधन के बुद्धिमत्ता भरे तजुर्बों को साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंजाब में भूजल के स्तर के लगातार नीचे जाने को रोकने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाने की ज़रूरत पर अपने विचार प्रकट किये।
विज्ञापन
यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके साथ विचार विमर्श के दौरान उठाया था। उन्होंने पानी को पीने योग्य बनाने को पानी का खारापन निकालने के सुझाव दिए, जिस तरह इस्राइल में किया जा रहा है। राष्ट्रपति के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने सैन्य इतिहास की किताबों का एक सेट और होशियारपुर का बना मोतियों से जड़ा लकड़ी का एक बक्सा भेंट किया। राष्ट्रपति ने अपनी तरफ़ से कैप्टन को येरुशलम का एक बक्सा दिया। मुख्यमंत्री के साथ उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल और प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह भी थे।
विज्ञापन
हायफ़ा के लिए शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
दोनों नेताओं ने भारतीय सेना द्वारा हायफ़ा की मुक्ति संबंधी शताब्दी समारोह के बारे भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने बाद में हायफ़ा की जंग के शहीदों की याद में बने कॉमनवेल्थ सेमेट्री का भी दौरा किया और पहले विश्व युद्ध के दौरान आटोमैन साम्राज्य की सेना से इजराइल के शहर हायफ़ा की सुरक्षा करते हुए जानें न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट की।
कैप्टन का ट्वीट - राष्ट्रपति से मिलकर अच्छा लगा
इस्राइली राष्ट्रपति रुवन रिवलिन से मुलाकात के बाद सीएम अमरिंदर ने लिखा कि राष्ट्रपति से मिलकर अच्छा लगा। भारत और इस्राइल के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करने के साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम ने इस्राइली जल प्रबंधन, कृषि और साइबर तकनीक पर उनकी महारत को अपने यहां इस्तेमाल करने पर अपनी इच्छा जताई।