फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh inaugurated Animal Hospital in Ludhiana

पंजाब में बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु अस्पताल, सीएम अमरिंदर सिंह ने किया उद्घाटन

Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh inaugurated Animal Hospital in Ludhiana
सीएम अमरिंदर सिंह ने किया उद्घाटन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में 14 करोड़ की लागत से बने वेटरिनरी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे। कैप्टन लुधियाना में लगभग 4 घंटे तक रुके, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनके आसपास सुरक्षा घेरा इतना मजबूत था कि मीडिया कर्मियों को लगभग एक हजार फुट की दूरी पर रखा गया था।

विज्ञापन


 उद्घाटन के दौरान कैमरामैन को कुछ दूरी से फोटो लेने की इजाजत दी गई। उसके बाद उन्हें भी सीएम से दूर कर दिया गया। दोपहर लगभग 3.45 बजे सीएम वापस चले गए। गडवासू में उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम के आसपास चंद लोग ही दिखे। इसमें लुधियाना से सासंद रवनीत बिट्टू, विधायक राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर और कांग्रेस सीनियर नेता पवन दीवान थे। 
विज्ञापन


समारोह में आयोजित प्रदर्शनी के समय चारों तरफ पुलिस ने हाथ में रस्से लेकर पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर रखी थी। किसी को दूसरी तरफ जाने की आज्ञा नहीं दी गई। कैप्टन की आम पब्लिक और मीडिया से दूरी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। माहिरों की माने तो कैप्टन अपने विधायक जीरा द्वारा खोले गए मोर्चे पर कुछ जवाब नहीं देना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत का सबसे बड़ा अस्पताल 
गडवासू में बना एनिमल अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर छोटे जानवरों का उपचार होगा। अस्पताल में जानवरों के लिए अल्ट्रासाउंड से लेकर अन्य तरह की आधुनिक सुविधाएं दी गई है। हालांकि बड़े जानवरों के लिए पहले से अलग अस्पताल की सुविधा यहां पर है। कुछ समय पहले छोटे जानवरों के लिए इस नए अस्पताल का निर्माण किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed