फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation with Girl Players in CLTA tennis academy chandigarh

चंडीगढ़ः सीएलटीए में तीन टेनिस खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, पांच नाबालिग लड़कों पर केस दर्ज

Mon, 19 Aug 2019 11:16 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 19 Aug 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Molestation with Girl Players in CLTA tennis academy chandigarh
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में सीएलटीए टेनिस एकेडमी में पांच नाबालिग टेनिस खिलाड़ियाें द्वारा तीन गर्ल्स खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांचों नाबालिग खिलाड़ी बीते करीब तीन महीने से लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। आरोपी छुट्टी होने पर उनका पीछा भी करते थे। बचने के प्रयास के दौरान उन्होंने पीड़ित खिलाड़ियों को धमकी भी दी। मामला जब परिजनों के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


जांच के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पांचों नाबालिग खिलाड़ियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़), 354ए (घूरना) 354डी (पीछा करना), 506 (धमकी देना) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली निवासी 15 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी सीएलटीए टेनिस एकेडमी में प्रैक्टिस करती है। उसके साथ दो अन्य लड़कियां भी प्रैक्टिस करती हैं। आरोप है कि बीते 22 जुलाई को एकेडमी में टूर्नामेंट के दौरान सीएलटीए के हॉस्टल में रहने वाले पांच नाबालिग टेनिस प्लेयर्स ने इन तीनों लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं लड़कियों ने जब उनसे बचने का प्रयास किया तो वह धमकी देने लगे। परेशान होकर मोहाली निवासी पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुुंचा। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मोहाली निवासी शिकायतकर्ता पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से एकेडमी में प्रैक्टिस करने जाती है। इस दौरान दो अन्य 13-13 वर्षीय लड़कियां भी उसके साथ होती हैं। बीते 8 मई को भी इन नाबालिग खिलाड़ियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बताया कि आरोपी पिछले तीन महीने से उनकी बेटी और उसकी सहेलियों को परेशान कर रहे हैं। छुट्टी होने के बाद वह अक्सर लड़कियों का पीछा करते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत एकेडमी में भी की थी। आरोप है कि एकेडमी की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय मामला सुलझाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते 22 जुलाई को एकेडमी में अंडर-18 का टूर्नामेंट था, इस दौरान उन युवकों ने हद पार कर दी और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही उन युवकों ने बेटी को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पीड़िता के पिता पर भी केस
बताया गया कि है कि वारदात के बाद मामला इस कदर बिगड़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। मामले में एक नाबालिग लड़के के परिजनों ने पीड़िता के पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़के परिजनों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने नाबालिग युवक के साथ मारपीट की है। इसके बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता के पिता के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सीएलटीए में आज तक इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। अब यह मामला हमारी नजर में आया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। दोषियों के खिलाफ सीएलटीए की ओर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
- मेघराज, सीओओ सीएलटीए एकेडमी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed