फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cloudy late evening, drizzle may occur today

Chandigarh News: देर शाम छाए बादल, आज हो सकती है बूंदाबांदी

Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Cloudy late evening, drizzle may occur today
चंडीगढ़। शहर का मौसम शनिवार शाम को बदल गया। पूरे शहर में ठंडी हवाएं चलने लगीं। अब मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान में काफी उछाल देखी गई है। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को दिन में तेज धूप रही लेकिन शाम को बादल छा गए और ठंडी हवाएं भी चलीं। अब रविवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद सोमवार को भी शहर में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed