फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds will prevail on February 3, chances of rain from february 4

तीन फरवरी को छाएंगे बादल, चार से बारिश के आसार

Mon, 31 Jan 2022 08:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail on February 3, chances of rain from february 4
चंडीगढ़। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन फरवरी से शहर में एक बार फिर बादल छा सकते हैं। चार फरवरी से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में हिदायत जारी कर दी है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सुबह और शाम को धुंध छा सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दो फरवरी से पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तीन फरवरी से बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। चार फरवरी को पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, एक फरवरी से ही पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ के 6 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से भी मौसम में बदलाव संभव है। सोमवार को शहर के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed