फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds will prevail even today, there is a possibility of rain every day for the next few days

आज भी छाए रहेंगे बादल, अगले कुछ दिनों तक रोज बारिश के आसार

Wed, 05 Jan 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail even today, there is a possibility of rain every day for the next few days
चंडीगढ़। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने शहर की फिजा में फिर से ठंड घोल दी है। ठंडी हवाओं से जहां लोगों की कंपकंपी छूट गई। वहीं, मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर कई बार हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी बारिश के आसार हैं और अगले कुछ दिन तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। फिलहाल शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

मंगलवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सर्दी बढ़ने के कारण मॉर्निंग वॉक के लिए लोग कम ही निकले। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए थे। सुबह ही मौसम बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह और शाम धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed