फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds roared fiercely in the evening, it will rain today

Chandigarh News: शाम को जमकर गरजे बादल, आज बरसेंगे भी

Sun, 30 Apr 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Clouds roared fiercely in the evening, it will rain today
चंडीगढ़। शहर में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को पूरे दिन धूप निकली रही, लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए, जो खूब गरजे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि देर रात शहर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर का मौसम खराब रहेगा और बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते दिनों बढ़ी गर्मी की वजह से शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शनिवार से तापमान में फिर से गिरावट देखी जा रही है, जो आने वाले अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। अब रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान दिन के समय में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed