फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds rained for quarter of an hour, roads were jammed, roads were submerged.

Chandigarh News: पौन घंटा बरसे बादल, रोड गलियां जाम, सड़कें जलमग्न

Mon, 11 Sep 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained for quarter of an hour, roads were jammed, roads were submerged.
मोहाली। दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। पौन घंटे हुई लगातार बारिश ने प्रशासन की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सावन में आई बाढ़ से प्रशासन ने कोई सबक नहीं सीखा। न रोड गलियों की सफाई हुई और न निकासी का प्रबंध। रविवार हुई बारिश में सड़कों पर नदियां बहती नजर आईं। साफ-सफाई न होने के कारण रोड गलियों से पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों के किनारों पर जमा हो गया। शहर के फेज-3बी1, 3बी2 की पार्किंग, फेज-3ए, फेज-1, सेक्टर-1, सोहाना, फेज-7 सहित कई इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ा। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने ली राहत की सांस
शहर में बारिश के शुरू होने के साथ ही कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। शहर के सेक्टर- 104, 105, 98, 99, 80, 86, 66, फेज-3ए, 3बी1, 3बी2, 4, 1, 6, 54, 2, 53 में बिजली गुल रही। बारिश रुकने के करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली बहाल हुई। गौरतलब है कि बारिश चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है पहले जो दिन में तापमान 34 डिग्री हुआ करता था और वह 31 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed