फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Closing of the 26th Haryana State masters Athletic Championship

मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का समापन, देखिए किसने जीते कितने मेडल?

Mon, 27 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 27 Feb 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Closing of the 26th Haryana State masters Athletic Championship
26वीं हरियाणा राज्य मॉस्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का समापन - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉॅम्प्लेक्स में 26वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश के करीब पांच सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं इस चैंपियनशिप में सीएम सिटी करनाल ने 55 मेडल जीत कर बाजी मारी है। करनाल ने कुल 55 मेडल जीते है, जिनमें 29 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉज मेडल शामिल है। जबकि पंचकूला की गीता यादव और जीरकपुर ने परमजीत सिंह मंग ने तीनों इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किए है।
विज्ञापन


गीता यादव ने 60 प्लस आयु वर्ग में पांच किमी वाक, 400 और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं जीरकपुर ढकोली निवासी परमजीत सिंह मंड ने भी पांच किमी वाक, 800 मीटर व 500 मीटर रेस में तीन स्वर्ण पदक हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सिटी करनाल ने 55 मेडल पर कब्जा किया

Closing of the 26th Haryana State masters Athletic Championship
26वीं हरियाणा राज्य मॉस्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का समापन
वहीं 200 मीटर रेस में 85 प्लस आयु वर्ग के राम प्रकाश कपिला ने पहला स्थान, 35 प्लस आयु वर्ग में निर्मल सिंह ने तीसरा स्थान, 55 प्लस आयु वर्ग में कृष्ण लाल मित्तल ने तीसरा स्थान, 65 प्लस कैटगरी में मनमोहन वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं महिला के मुकाबलों में 50 प्लस आयु वर्ग की सुषमा ने पहला स्थान, 40 प्लस आयु वर्ग की किरण गर्ग ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि, 35 प्लस आयु वर्ग में राखी शर्मा ने पहला, सविता ने दूसरा और अंजू कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह तीनों पंचकूला जिले से है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed