फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clerk's purse stolen in Municipal Corporation Chandigarh

नगर निगम में क्लर्क का पर्स चोरी

Thu, 04 Feb 2021 09:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Clerk's purse stolen in Municipal Corporation Chandigarh
चंडीगढ़। नगर निगम के वित्त विभाग में कार्यरत क्लर्क दीक्षा का किसी ने पर्स चुरा लिया। पर्स में 15 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व जरूरी दस्तावेज थे। क्लर्क ने इसकी शिकायत तत्काल मुख्य वित्त अधिकारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर से की। मुख्य वित्त अधिकारी के निर्देश पर क्लर्क ने सेक्टर-17 थाने में डीडीआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

क्लर्क ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह किसी काम से बाहर निकली थी। उसका पर्स मेज पर ही रखा था। वापस आकर जब देखा तो पर्स वहां नहीं है तो आसपास के कर्मचारियों से पूछा। उसके बाद सभी पर्स खोजने में लग गए। दो घंटे तक पर्स न मिलने पर मुख्य वित्त अधिकारी को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने इस संबंध में तत्काल डीडीआर दर्ज करवाने को कहा। पुलिस ने निगम में आकर छानबीन भी कर ली। शुक्रवार को मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएंगे। इस संबंध में एसडीओ राजबीर ने कहा कि कैमरा खराब होने की जानकारी कई बार अधिकारियों को दी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

कैसी डीलक्स बिल्डिंग, एक भी कैमरा नहीं कर रहा काम
चोरी की बात सामने आने के बाद मुख्य वित्त अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएं। तब पता चला कि चौथी मंजिल पर चार कैमरे लगे हैं, लेकिन एक भी काम नहीं करता है। वहीं एक कैमरा टूटकर नीचे लटक रहा था और दूसरे का मुंह नीचे की ओर घुमाया गया था। कैमरे को रिकॉर्ड करने वाला डीवीआर भी वहां नहीं था। इससे गुस्साए सभी कर्मचारी मुख्य वित्त अधिकारी के कमरे में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कैमरे ठीक होते तो चोर पकड़ा जाता। वहीं कर्मचारियों ने यह भी बताया कि निगम में आधे से ज्यादा कैमरा काम ही नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त के निजी सचिव को थप्पड़ मारने वाली घटना से भी नहीं सीखे
कुछ दिन पहले निगम आयुक्त के निजी सचिव व भाजपा नेता में झगड़ा हो गया था। तब भाजपा नेता पर निजी सचिव को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था, लेकिन इसका सबूत किसी के पास नहीं था। तब भी मौके पर कैमरा न लगा होने के कारण घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी थी।

कोट
मुझे चीफ इंजीनियर ने मामले की जानकारी दी है। मामले में हम अन्य कैमरों के माध्यम से चोर को पकड़ने का प्रयास करेंगे। खराब कैमरों को भी जल्द सुधरवा दिया जाएगा। -केपी सिंह, एसई इलेक्ट्रिकल व बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed