{"_id":"68ded929de8b688f750f79af","slug":"cleanliness-ranking-will-be-released-every-month-development-grant-to-top-three-wards-governor-chandigarh-news-c-16-pkl1091-834662-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हर माह जारी होगी स्वच्छता रैंकिंग, टॉप तीन वार्डों को विकास ग्रांट - राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हर माह जारी होगी स्वच्छता रैंकिंग, टॉप तीन वार्डों को विकास ग्रांट - राज्यपाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सभी वार्डों में हर महीने स्वच्छता रैंकिंग जारी की जाएगी और पूरे साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को विशेष विकास ग्रांट दिया जाएगा। पहले स्थान वाले वार्ड को 50 लाख रुपये, दूसरे को 30 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले वार्ड को 20 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि वार्ड के विकास कार्यों पर खर्च होगी। यह महत्वपूर्ण घोषणा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने वीरवार को स्वच्छ सम्मान समारोह में की। उन्होंने कहा कि इस कदम से लोगों के बीच स्वच्छता को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और चंडीगढ़ को स्थायी रूप से स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से गांधी जयंती पर रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन, सेक्टर 38 में स्वच्छ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने समारोह में सफाईमित्रों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, स्कूलों, कॉलेजों, एनजीओ व संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
सफाई मित्र स्वच्छ भारत अभियान की रीढ़
समारोह में राज्यपाल ने सफाई मित्रों के परिश्रम, ईमानदारी और निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत से ही चंडीगढ़ स्वच्छ भारत अभियान में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि आपके प्रयास समाज को प्रेरित करते हैं और शहर को स्वच्छता की नई दिशा देते हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बाबला ने सभी सफाई मित्रों और हितधारकों को धन्यवाद देते हुए कहा के आपकी मेहनत और समर्पण ने शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाई है। यह आप सभी की बदौलत संभव हुआ है। नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि स्वच्छ सम्मान समारोह शहरवासियों की ओर से स्वच्छता के चैंपियंस को आभार जताने का प्रतीक है। समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी प्रेरणादायक शिक्षाओं को याद किया।