फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cleanliness ranking of the city will be determined by the numbers in Chandigarh

चंडीगढ़: अब नंबरों से निर्धारित होगी शहर की स्वच्छता रैंकिंग, कम अंक आने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय

Wed, 24 Nov 2021 02:29 PM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Nov 2021 02:29 PM IST
सार

नगर निगम वार्डों के अंतर्गत आने वाले स्कूल, होटल, डिस्पेंसरी, मार्केट में सफाई के आधार पर रैंक देगा और अपने पेज पर उनका प्रचार करेगा। हालांकि यह योजना पहले भी बनाई गई थी। निर्णयक मंडल का पैनल भी बन गया था लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी।

विज्ञापन
Cleanliness ranking of the city will be determined by the numbers in Chandigarh
चंडीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा पूरे एक्शन मूड में हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके विभागों के अनुसार नंबर निर्धारित कर दिए हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण की अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर तय किए गए नंबरों में अव्वल आने के लिए अधिकारियों में होड़ मच गई है, क्योंकि जिन अधिकारियों की श्रेणी में नंबर कम आएंगे, रैंकिंग गिरने में भी उनकी सीधे-सीधे जबावदेही तय हो जाएगी।

विज्ञापन


16 से 66वें स्थान पर फिसलने के बाद शहरवासियों के साथ ही निगम में भी हलचल मची है। वरिष्ठ अधिकारी इस रैंकिंग के लिए जिम्मेदार तय करने में जुटे हैं लेकिन इस बीच आयुक्त ने अब अपने हाथ में कमान लेते हुए नया निर्णय लिया है। आयुक्त ने रैंकिंग में सुधार के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एमओएच को दी है। उनके सहयोग के लिए जनसंपर्क अधिकारी, एसई बीएंडआर, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अधिकारी, बागवानी विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई और एक्सईएन को शामिल किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों से भी सहयोग लेने की निगम ने योजना तैयार की है। निगम बुधवार को यह योजना प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के सामने निगम प्रस्तुत करेगा। 
विज्ञापन


अब यह कार्य करना होगा जरूरी

  • गीले-सूखे कचरे के निस्तारण की प्रतिदिन व साप्ताहिक रिपोर्ट
  • निस्तारित कचरे से बचे सामान का उचित प्रबंधन
  • ठोस कचरे का उचित निस्तारण और साप्ताहिक रिपोर्ट
  • प्लास्टिक बैग पर पूरी तरह प्रतिबंध
  • कम से कम कचरा उत्पन्न करने वाले उपायों की योजना
  • जनभागीदारी को बेहतर बनाना
  • कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ उचित सामान उपलब्ध कराना
  • कर्मचारियों का डिजिटल रिकॉर्ड व स्वास्थ्य, बीमा और उनके बच्चों के लिए शिक्षा योजना अनिवार्य
  • प्रत्येक वार्ड में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार
  • कर्मचारियों के लिए ई-लर्निंग कोर्स
  • टॉयलेट की स्थिति के नंबर की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन की होगी
  • कचरामुक्त शहर की जिम्मेदारी एमओएच और ओडीएफ प्लस प्लस की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग की होगी 

इस तरह बांटे हैं 7500 नंबर

             श्रेणी                      जिम्मेदार विभाग/अफसर                                        नंबर

  • सर्टिफिकेशन                        एमओएच और पब्लिक हेल्थ                        2250
  • सिटीजन फीडबैक                एपीआरओ, सोशल मीडिया टीम                      2250
  • डायरेक्ट ऑब्जरवेशन            एपीआरओ, सामाजिक संगठन                      350    
  • स्वच्छता एप                        सुपरिंटेंडेंट एसबीएम                                    400
  • आपदा में बचाव कार्य के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना स्वास्थ्य विभाग       200
  • अन्य नंबर                                निगम के सभी विभाग                             1510
  • सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज                जनस्वास्थ्य विभाग                             900


पूछे जाएंगे यह प्रश्न, हां और न में देना है जवाब

  1. क्या आपके घर से प्रतिदिन कचरा एकत्र किया जाता है?
  2.  क्या आप अपने कचरा संग्रहकर्ता को अलग किया हुआ कचरा (गीला और सूखा) देते हैं? 
  3. क्या आप जानते हैं कि आप गूगल पर निकटतम सार्वजनिक शौचालय खोज सकते हैं?
  4. क्या आपने स्वच्छता संबंधी अपनी शिकायतों के समाधान के लिए स्वच्छता एप या शहर आधारित एप डाउनलोड किया है?
  5. क्या आप अपने आसपड़ोस के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा पाते हैं?
  6.  क्या आप घरेलू खाद के बारे में जानते हैं?
  7. क्या आप जानते हैं कि पुरानी किताबें, टूटे खिलौने, कपड़े, जूते आदि का पुन: उपयोग/ पुनर्चक्रण किया जा सकता है?
  8. क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भाग ले रहा है?
  9. क्या आप जानते हैं कि खुले में पेशाब के धब्बे येलो स्पॉट को स्वच्छता एप के माध्यम से बदला जा सकता है?
  10.  क्या आप जानते हैं कि कोविड-19 के तहत क्वारंटीन किए गए घरों से कचरा अलग से एकत्र किया जाता है?
  11. घर-घर से कचरा ले जाने की व्यवस्था से संतुष्ट हैं?
  12.  अपने कचरा लेने वाले व्यक्ति से संतुष्ट हैं?
  13.  कचरे के निस्तारण को लेकर लोगों के व्यवहार में बदलाव आया है?
  14. पब्लिक टॉयलेट पहले से ज्यादा साफ हुए?
  15. पहले की अपेक्षा अब आपको स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में पहले ज्यादा जागरूक किया जा रहा है?
  16. क्या आपके पार्क पहले से ज्यादा मेंटेन हैं?

15 जनवरी तक सोशल मीडिया पर होगी पूरी जानकारी

जनवरी में केंद्र से टीम अलग-अलग शहरों में डायरेक्ट ऑब्जरवेशन करना शुरू कर देती है। इसलिए आयुक्त ने 15 जनवरी तक सोशल मीडिया पर स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी डालने को कहा है। एनजीओ व संगठनों से संपर्क कर योजना बनाने को कहा है। स्वच्छ चंडीगढ़ एप पर प्रतियोगिताओं की जानकारी डालनी होगी, जिसमें नुक्कड़ नाटक, गीत, लघु फिल्म शामिल होंगीं। बदलते चंडीगढ़ को दर्शाते फोटो और उस पर एक पेज का नोट लिखने की भी प्रतियोगिता होगी।

इस बार हमने विभागवार अधिकारियों को नंबर वितरित कर दिए हैं, ताकि उनका लक्ष्य स्पष्ट रहे। उनको दिए गए कार्य को बेहतर बनाने में अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि इस बार रैंकिंग में सुधार कर चंडीगढ़ को बेहतर पायदान पर लाया जा सके। - आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed