चंडीगढ़: सेक्टर 22 में निगम आयुक्त के आने की सूचना, सुबह सात बजे से काम पर लगा निगम का अमला
आयुक्त आनिंदिता मित्रा की सोशल मीडिया पर सक्रियता को देखते हुए हेल्पलाइन नंबरों पर आने वाली शिकायतों की संख्या कम हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर शिकायत के निस्तारण की जानकारी मिलने पर लोग खुश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 22 में सुबह ही वेंडर और दुकानदार अतिक्रमण कर लेते थे, गुरुवार सुबह वहां सब साफ दिखा। जो अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता दोपहर 12 बजे पहुंचता था, सुबह 7 बजे मौके पर पहुंच गया। वहीं घास कटाई, रोड की मरम्मत और कचरा उठाने का काम भी सुबह से ही शुरू हो गया।
ऐसा इसलिए क्योंकि मेयर रविकांत शर्मा और आयुक्त आनिंदिता मित्रा को वेंडरों के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू करने सेक्टर 22 में पहुंचना था। अचानक तय हुए कार्यक्रम को देखते हुए निगम के सभी विभागों के अधिकारियों ने अपना अमला सेक्टर 22 में लगा दिया। वहीं खुद भी मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर पंजाब: चंडीगढ़ में धारा 144 लागू, ड्रोन उड़ाने और धरना-प्रदर्शनों की मनाही
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं आयुक्त
आयुक्त आनिंदिता मित्रा की सोशल मीडिया पर सक्रियता को देखते हुए हेल्पलाइन नंबरों पर आने वाली शिकायतों की संख्या कम हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर शिकायत के निस्तारण की जानकारी मिलने पर लोग खुश हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने सेक्टर-21 की सड़क का फोटो फेसबुक पर डालकर वहां के हालातों के बारे में बताया। वहां बिना किसी सुरक्षा संकेतकों के सड़क को खोदा गया था। आयुक्त ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए जेई, एसडीओ और ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था।
उसके बाद हल्लोमाजरा में महीनों से खराब पड़ी सड़क का फोटो लोगों ने व्हाट्सएप से आयुक्त के पास पहुंचाया। आयुक्त ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं, सुखना लेक पर पार्किंग के गड्ढों में फंसी गाड़ी का फोटो ट्विटर से आयुक्त के पास पहुंचा तो तत्काल काम शुरू हो गया। इधर, पेड पार्किंग की समस्याओं पर भी जुर्माना लगने से लोगों में खुशी है। आयुक्त की सख्ती को देखते हुए अब निगम के अधिकारी भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।