फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Classrooms of 78 departments will be smart in PU

पीयू में 78 विभागों के क्लासरूम होंगे स्मार्ट, करोड़ों खर्च करेगा विवि

Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Classrooms of 78 departments will be smart in PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अपने 78 विभागों के क्लासरूम को स्मार्ट करने जा रहा है। इसके लिए 16 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। यह निर्णय जैसे ही शिक्षकों को पता लगा तो उन्होंने इसकी आलोचना की।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि इस कार्य की जरूरत नहीं है। इसके लिए विभागों को सुविधाएं दी जाएं और शिक्षकों का अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाए। यह भी कहा कि पूर्व में स्मार्ट बोर्ड खरीदे थे, लेकिन उनका पता ही नहीं चल रहा। स्मार्ट क्लासरूम की परिभाषा काफी पुरानी हो चुकी है। निजी शिक्षण संस्थानों के क्लासरूम भी स्मार्ट हैं। पीयू के विज्ञान संकाय में भी कुछ कक्षाओं में प्रोजेक्टर आदि लगे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय एक विभाग के दो से तीन क्लासरूम को स्मार्ट करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इस पर करोड़ों रुपये व्यय होंगे। इस समय विश्वविद्यालय आर्थिक तंगी में है। ऐसे में करोड़ों रुपये बहाने के प्र्रस्ताव को शिक्षक सही नहीं मान रहे। उनका कहना है कि कोरोना के समय कक्षाएं ऑनलाइन शुरू हुईं। उस दौरान शिक्षकों को समुचित सुविधाएं दी जानी चाहिए थीं जो काफी देर बाद मिल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस के कैमरे सुधारते तो सुरक्षा होती
पीयू के शिक्षकों का कहना है कि कैंपस में कोई घटना हो जाए तो उसका पता नहीं लगता। सीसीटीवी कैमरे काम ही नहीं करते। पहले पीयू को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। कैमरे ठीक करवाने चाहिए थे। सुरक्षाकर्मियों की भर्ती की जानी चाहिए। स्मार्ट क्लासरूम की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी खुद स्मार्ट बनेंगे तो काम अपने आप होंगे। केवल रुपये बहाने वाले निर्णय नहीं लिए जाने चाहिए। उसका औचित्य समझ में आना चाहिए। अब विद्यार्थी कक्षाओं में आने लगे हैं। पढ़ाई भी हो रही है। इसके अलावा ऑनलाइन कक्षाएं भी चल रही हैं।
दो नंबर गेट हुआ था स्मार्ट, दो दिन भी नहीं चली व्यवस्था
पीयू के गेट नंबर दो को स्मार्ट बनाया गया था। रेलवे की तरह यहां ऑटोमैटिक सिस्टम लगा था जो गाड़ी आने पर खुलता था और फिर बंद हो जाता था। बैरिकेड की जरूरत खत्म कर दी गई थी। जानकारों का कहना है कि वह एक ही रात में टूट गया। आज फिर वहां बैरिकेड के जरिए सुरक्षा हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थियों व शिक्षकों को ऐसी सुविधाएं दी जानी चाहिए जो काम आ सकें।

क्या कहते हैं अधिकारी
शिक्षकों ने कोरोना के समय कंप्यूटर सुरक्षा के लिए एंटी वायरस की मांग की थी जो अब जाकर मिली है। अब क्लासरूम बनाने का जो निर्णय लिया गया है, वह समझ से परे है। इसकी जगह विद्यार्थियों व शिक्षकों को कुछ विशेष सुविधाएं दी जानी चाहिए थी, जिसका सीधा लाभ मिल सके। -प्रो. अमरजीत सिंह नौरा, सचिव, पुटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed