{"_id":"6a73a67e6cea2c6c72025f46","slug":"classmate-arrested-for-allegedly-raping-and-blackmailing-a-female-student-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1089593-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के आरोपी में सहपाठी छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के आरोपी में सहपाठी छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खरड़। पीजी में रहने वाली एक छात्रा ने अपने सहपाठी पर दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, मारपीट करने और एसिड अटैक की धमकी देने का आरोप लगाया है। घड़ूआं थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अक्तबूर 2025 में उसकी मुलाकात सहपाठी मोहित कुमार यादव से हुई थी। आरोपी ने खुद को एक कंपनी का मालिक बताते हुए नौकरी, इंटर्नशिप और शादी का भरोसा देकर उसका विश्वास जीता। आरोप है कि फरवरी 2026 में वह उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।
शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर उसने मारपीट की, गला दबाने का प्रयास किया और फिर दुष्कर्म किया। आरोपी निजी फोटो और वीडियो भेजने का भी दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक अगस्त 2026 की रात आरोपी ने मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने आत्महत्या की धमकी दी और उसके भाई को अश्लील वीडियो भेज दिए। साथ ही, उसके पिता को फोन कर वीडियो वायरल करने और बेटी पर एसिड अटैक कराने की धमकी दी।
परिजनों के साथ छात्रा ने घड़ूआं थाने में शिकायत दी। जांच और बयानों के सत्यापन के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार यादव, निवासी भिवानी (हरियाणा), के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।