{"_id":"572f8eac4f1c1bce615ccfba","slug":"classical-dance-and-musical-evening-on-mother-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे को समर्पित बेहतरीन म्यूजिकल इवनिंग और क्लासिकल डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे को समर्पित बेहतरीन म्यूजिकल इवनिंग और क्लासिकल डांस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मदर्स डे पर कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
पंजाब कला परिषद और वी ग्रुप की ओर से सेक्टर- 16 पंजाब कला भवन में रविवार को मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एचएस सलूजा उपिस्थत रहे। वहीं बतौर विशेष अतिथि पंजाब कला परिषद की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव और वी ग्रुप की प्रेसिडेंट साधना संगर ने कहा कि मनुष्य के जीवन को अच्छा बनाने में मां का अहम योगदान है। म्यूजिकल इवनिंग और क्लासिकल डांस कार्यक्रम में श्रुति गुप्ता ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पहले कत्थक की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने कई गीतों पर बेहतरीन डांस किया। इसके अलावा अन्य 14 कलाकारों ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
पेंटिंग एग्जीबिशन आज
9 मई से पंजाब कला भवन के ऑडिटोरियम में मदर्स डे पर आधारित तीन दिवसीय पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई जाएगी। पेंटिंग एग्जीबिशन का उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल करेंगे। साधना संगर ने बताया कि 9 मई से वी ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से एग्जीबिशन लगाई जाएगी। एग्जीबिशन 12 मई तक चलेगी। पंजाब कला परिषद की तरफ से पंजाबी लोक गायिका रंजीत कौर को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन