{"_id":"576ed8b24f1c1b353db482ba","slug":"classical-and-western-music-duet-show-at-tegore-theatre-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर थिएटर में दिखी क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिक की जुगलबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर थिएटर में दिखी क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिक की जुगलबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मनीश कुमार ने टैगोर थिएटर में क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिक की जुंगलबंदी पेश की
सितार वादक हरविंदर शर्मा और सेक्सोफोन वादक मनीश कुमार ने टैगोर थिएटर में क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिक की जुंगलबंदी पेश की। उन्होंने यह प्रस्तुति जैज स्टाइल में दी। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी और पैरेक्सल इंटरनेशनल ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत हरविंदर शर्मा और मनीश कुमार ने मिलकर राग कलावती से की। उसके बाद उन्होंने जैज स्टाइल में बॉलीवुड गानों की धुनें प्रस्तुत कीं। चंडीगढ़ में इस प्रकार का फ्यूजन कांसर्ट पहली बार प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनने के लिए थिएटर केहॉल में काफी भीड़ उमड़ी थी।
हरविंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें जैज स्टाइल कंपोजिशन की प्रेरणा शंकर जयकिशन से मिली, जो बालीवुड के कई गानों पर इस किस्म का प्रयास कर चुके हैं।
इस म्यूजिक फ्यूजन में नौ कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें जयदेव ने तबले पर, अरुण मनकोटिया ने ड्रम, देवेंद्र राही ने सिंथसाइजर, अरुण कांत ने पियानो, मनीश सचदेवा ने बेस गिटार और गोल्डी ने लीड गिटार पर प्रस्तुति दी। वित्त सचिव सर्वजीत सिंह कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए।