फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Classes in PU from March 4, students are facing problems in taking hostel

सुविधा से पहले दुविधा : पीयू में चार मार्च से कक्षाएं, छात्रावास लेने में विद्यार्थियों को आ रहीं दिक्कतें

Tue, 01 Mar 2022 06:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Classes in PU from March 4, students are facing problems in taking hostel
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में चार मार्च से ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत हो रही है। हालांकि विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से परिसर खोल रहा है। पहले चरण में परास्नातक और स्नातक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। हालांकि डीएसडब्ल्यू ने छात्रावासों के हरेक कमरे में दो विद्यार्थियों को ठहराने की मौखिक अनुमति दे दी है, लेकिन डीएसडब्ल्यू दफ्तर से विद्यार्थियों को छात्रावास देने में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शुरू होने के बाद से छात्रावासों में लंबे समय से बंद पड़ी मेस, कैंटीन और दुकानों को भी खोल दिया है। लड़कों के छात्रावास नंबर-4 में मंगलवार को कैंटीन और दुकानों को खुलवाया गया। पीयू ने छात्रावासों की दुकानों को खोलने के लिए नोटिस पहले ही जारी कर दिया था, लेकिन विद्यार्थियों के नहीं होने के कारण ठेकेदारों ने दुकानें नहीं खोली थीं। छात्रावासों के वार्डन ने बताया कि अभी कमरों में विद्यार्थी अकेले ही रह रहे थे। अब जब विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगेगी, तब कमरों में डबल ऑक्यूपेंसी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्रों को कमरा मिलने में हो रही दिक्कतें
छात्रों को बार-बार डीएसडब्ल्यू दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन बस आश्वासन ही मिल रहा है, छात्रावास में कमरा नहीं। वहीं कोविड से पहले जिनको छात्रावास मिला था, उन्हें भी दोबारा से कमरा जारी करवाने के लिए कहा जा रहा है। -कुलदीप, छात्र नेता, एबीवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास देने की प्रक्रिया ढीली
अगर किसी विद्यार्थी का अंतिम सेमेस्टर है, उन्हें कमरा नहीं दे रहे हैं। छात्रावास देने की प्रक्रिया बहुत धीमी है, जिसके कारण विद्यार्थियों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रशासन को कमरे अलॉट करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है, अन्यथा कैंपस खुलने के बाद छात्रों को परेशानी होगी। - राहुल, छात्र नेता, एनएसयूआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed