फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Class XI students will come to school from September 6

6 सितंबर से स्कूल आएंगे ग्यारहवीं के विद्यार्थी

Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Class XI students will come to school from September 6
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में सोमवार से ग्यारहवीं के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। इस दौरान कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल सभी विषयों के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं लगेंगी। कक्षाएं सुबह साढ़े आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को मास्क पहनने के साथ स्कूल में सामाजिक दूरी बनाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रमुखों ने बताया कि अभी पहली काउंसलिंग में दाखिला प्राप्त करने वाले बच्चों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इस हफ्ते में ग्यारहवीं दाखिले में खाली रहने वाली सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को पहली काउंसलिंग में मनपंसद स्कूल नहीं मिला है, वे भी दूसरी काउंसलिंग में आवेदन कर पसंद के स्कूल के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार ने पहले फीस जमा की है तो दूसरी काउंसलिंग में मिले स्कूल में वो फीस एडजस्ट करवा सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों को पहली काउंसलिंग में कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ है, उन्हें दूसरी काउंसलिंग में आवेदन करना होगा। दाखिले से लेकर फीस जमा करवाने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
विज्ञापन

काबिलेजिक्र है कि स्कूलों में विद्यार्थियों की मदद के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। जहां शिक्षकों की विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया में मदद करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि पहली काउंसलिंग में 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में केवल 13,158 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है जबकि विभाग के पास विभिन्न विषयों की 13,555 सीटें हैं। कुल सीटों पर शिक्षा विभाग को दाखिले के लिए 17,952 फॉर्म मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed